<

लॉन्च हुई Skoda Kylaq, बेस वेरिएंट में भी मिलेगा ऑटोमेटिक ऑप्शन, फीचर्स में किए गए ये बदलाव

स्कोडा ने कुशाक मॉडल के साथ ही काइलैक को भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने काइलैक के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं. अब कंपनी ने इसके सेकंड बेस वेरिएंट में भी ऑटोमेटिक (AMT) का ऑप्शन मिलेगा.

Skoda Kylaq New Variant Launch: स्कोडा ने बीते दिन अपनी बहुप्रतीक्षित कार स्कोडा कुशाक से पर्दा उठा दिया है. इसका बोल्ड लुक, स्टाइलिश डिजाइन और कई अन्य बड़े बदलाव किए गए हैं. कुशाक के मंच से ही कंपनी ने एक और अहम ऐलान किया है. कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कोडा कायलाक की रेंज को बढ़ाते हुए नए वेरिएंट के बारे में भी खुलासा किया है. कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में भी बताया है. अब कायलाक लाइनअप में एक नया किफायती वेरिएंट Classic+ से जोड़ा गया है. 

वहीं हायर वेरिएंट में Prestige+ नाम का नया टॉप मॉडल भी पेश किया गया है. स्कोडा ने कायलाक के मिड वेरिएंट्स को ज्यादा फीचर लोडेड बनाने की भी घोषणा की है. इसके अलावा स्कोडा इस बेस्ट सेलिंग एसयूवी में एक और नया Sportline वेरिएंट लाने के बारे में भी जानकारी दी है. इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट सिग्नेचर और सिग्नेचर प्लस में कई नए फीचर शामिल किए गए हैं. साथ ही इसके कलर पेलेट को भी अपडेट किया गया गया है.

स्कोडा कायलाक की कीमत

  • स्कोडा कायलाक की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत अब 7.59 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपए तक जाती है.
  • अब इस लाइनअप में स्कोडा क्लासिक की एक्स शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपए है. ये बेस मॉडल मैनुअल है.
  • इसके सिग्नेचर वेरिएंट की कीमत मैनुअल 9.43 है और इसके ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 10.43 लाख है.
  • सिग्नेचर प्लस के मैनुअल वेरिएंट की कीमत 10.77 लाख रुपए है और इसके ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 11.77 लाख रुपए है.
  • इसके प्रेस्टीज मॉडल के मैनुअल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.75 लाख रुपए है. इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 12.75 लाख रुपए है.

नए वर्जन की कीमत

बता दें कि कंपनी ने दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनमें क्लासिक प्लस और प्रेस्टीज प्लस का ऑप्शन है. क्लासिक प्लस वेरिएंट के मैनुअल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए है. वहीं इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 9.25 लाख रुपए है. नए लॉन्च किए गए प्रेस्टीज प्लस के मैनुअल वर्जन की कीमत 11.99 लाख रुपए है. वहीं इसके ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 12.99 लाख रुपए है.

स्कोडा कायलाक के फीचर्स

क्लासिक प्लस में सिंगल पेन सनरूफ, ऑटो डिमिंग IRVM, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, कवर के साथ 16 इंच के व्हील्स दिए गए हैं. 
 सिग्नेचर प्लस को थोड़ा सा अपडेट किया गया है. इसमें रियर वाइपर और वॉशर के साथ ही ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के लिए पैडल शिफ्टर्स को जोड़ा गया है.
वहीं नए प्रेस्टीज प्लस में प्रेस्टीज जैसे ही सारे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें केवल 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं.

कलर ऑप्शन्स 

स्कोडा कायलाक एसयूवी कार में लावा ब्लू, कार्बन स्टील, डीप ब्लैक, ब्रिलियंट सिल्वर और कैंडी व्हाइट कलर के ऑप्शन्स दिए गए हैं. इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी एक्सओ से है.

इंजन ऑप्शन

कार में  1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये 115पीएस की पावर देता है और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं स्कोडा कायलाक के मैनुअल ट्रांसमिशन में 19.68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. वहीं इसके ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में 19.05 किलोमीटरर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ रस्तोगी…

Last Updated: October 14, 2026 16:57:32 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 16:47:25 IST