<

स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट होती है क्या? कब पुराना छोड़ नए की तरफ बढ़ें? जानें पूरी जानकारी

खाने पीने की चीजों की जिस तरह एक्सपायरी डेट होती है ठीक उसी तरह स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है. स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट के बाद अगर आप उसको इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

Phone Expiry Date: चाहे वह कुकिंग ऑयल हो या दवा, आपको ज़्यादातर प्रोडक्ट्स पर एक्सपायरी डेट मिलेगा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सालों से जो फ़ोन इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी एक्सपायरी डेट क्या है? यह एक बहुत ही दिलचस्प सवाल है, क्योंकि हर कोई इसका जवाब जानना चाहता है.

फ़ोन के रिटेल बॉक्स पर सिर्फ़ मैन्युफैक्चरिंग महीना लिखा होता है, एक्सपायरी डेट नही लिखा होता है. फ़ोन की एक्सपायरी डेट पता करना मुश्किल है क्योंकि कंपनी इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं देती है.

फ़ोन की एक्सपायरी कई बातों पर निर्भर करती है

एंड्रॉइड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने कभी भी इस बारे में साफ तौर पर नहीं बताया है. लेकिन आपको अपना फ़ोन कितनी बार बदलना चाहिए, यह कई बातों पर निर्भर करता है. अगर आपका फ़ोन 3-4 साल पुराना है और आपको कंपनी से सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो गए हैं, तो ऐसे फ़ोन आसानी से हैक हो सकते हैं या स्कैमर्स उन्हें टारगेट कर सकते हैं, जिससे फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है.

कुछ कंपनी 3 साल तक अपडेट देती हैं, जबकि कुछ 5 साल तक देती है. उसके बाद फ़ोन पुराना हो जाता है. अगर आपका फ़ोन भी पुराना हो गया है और आपको कंपनी से अपडेट मिलना बंद हो गए हैं, तो इसका मतलब है कि यह आपका फ़ोन बदलने का सही समय है.

हाल ही में, X (पहले ट्विटर) पर लोग कह रहे हैं कि SBI Yono ऐप उनके Android 11 और पुराने वर्जन वाले फ़ोन पर काम नहीं कर रहा है. बैंक के ऑफिशियल हैंडल ने साफ किया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले फ़ोन को अपडेट नहीं मिलते हैं, जिससे वे हमलों के लिए कमजोर हो जाते है.

Apple कब कर देता है iPhone को Obsolete?

क्या आप जानते हैं कि Apple को अपने पुराने फ़ोन को पुराना घोषित करने में कितने साल लगते हैं? अगर फ़ोन बंद होने के बाद 5 साल से ज़्यादा लेकिन 7 साल से कम समय बीता है, तो कंपनी ऐसे फ़ोन को विंटेज कैटेगरी में रखती है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

पाकिस्तान से दिल्ली-एनसीआर कैसे पहुंच रहे खतरनाक हथियार? क्या ‘धुरंधर’ फिल्म से लिया आइडिया

Delhi Police Crime Branch Busts Arms Smuggling Gang: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime…

Last Updated: March 25, 2026 11:02:49 IST

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस का सच, राघव चड्ढा की चिंता क्या हैं, शरीर के किन अंगों को हो सकता है नुकसान

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस में मौजूद केमिकल्स को लेकर राघव चड्ढा संसद में चिंता जताई…

Last Updated: March 25, 2026 10:58:57 IST

पश्चिम बंगाल की वो 5 बड़ी समस्या, जो बिगाड़ देगी टीएमसी का खेल; ममता बनर्जी को सत्ता से धोना पड़ेगा हाथ

West Bengal Major Issues: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची संशोधन, नागरिकता, बंगाली अस्मिता,…

Last Updated: March 25, 2026 10:45:19 IST

रेलवे का बड़ा फैसला, IRCTC Refund में आया बड़ा बदलाव, अब क्या है टिकट रद्द करने के नियम? जानें 72, 24 और 8 घंटे का नया गणित!

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए टिकट रद्द करने के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन…

Last Updated: March 25, 2026 10:33:45 IST

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जजों के लिए की बड़ी मांग, वेतन और सेवा शर्तों की हो समीक्षा

Rajya Sabha MP: हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और…

Last Updated: March 25, 2026 10:11:51 IST

‘मुर्दा’ बीवी जिंदा मिली, प्रेमी के साथ हरियाणा में ऐश कर रही थी अंकिता, बेगुनाह पति और ससुर को कटवा दी जेल!

उत्तर प्रदेश के राजू तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के दुरुपयोग की एक…

Last Updated: March 25, 2026 09:53:27 IST