<
Categories: देश

चंडीगढ़ में BMW कार में आग! करोड़ों की सुरक्षित गाड़ी भी कैसे जल उठी? जानें असली वजह

Car Fire News: ऑटो इंडस्ट्री हमेशा से कारों को बेहतर बनाने की बात करती है. वहीं, सरकार भी रोड और गाड़ी की ड्राइविंग को बेहतर बनाने के लिए कानून बनाती है. लेकिन इसके बाद भी हम देखते हैं कि Mercedes और BMW जैसी महंगी कारों में भी आग लग जाती है.

BMW Car Fire: चंडीगढ़ में चलती हुई BMW कार में आग लग गई है. ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए कार से कुदकर गई है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

कार मालिक ने कहा कि वह सर्विस सेंटर से कार की सर्विस करवाकर लौट रहा था. अचानक कार से धुआं निकलने लगा है. कुछ ही सेकंड में इंजन में आग लग गई. इसके बाद आग पूरी गाड़ी में फैल गई.

BMW कार में इतना सुरक्षा के बाद भी आग

लक्जरी कारों में एंंटी-लॉक ब्रेकिंग, एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रैस सेंसर जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स होता है. ये खास तौर पर यात्रा के दौरान ड्राइवर और यात्रियों को दुर्घटना से बचाने पर फोकस करता है. हालांकि ये फीचर्स इंजन या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी को अपने आप ठीक नही करते है. उदाहरण के लिए एयरबैग या स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट को नही रोक सकता है.

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि गंभीर टक्कर में कार के सेफ्टी सिस्टम (जैसे ऑटोमैटिक डोर लॉकिंग) कभी-कभी अंदर बैठे लोगों को फंसा सकते है. तेज रफ्तार टक्कर के बाद फ्यूल लीक होने की संभावना होती है. जिससे इंजन का तापमान अचानक बढ़ सकता है और आग लग सकती है.

क्या कहता है विशेषज्ञ ?

विशेषज्ञ के अनुसार लक्जरी कारों के इंटीरियर में प्लास्टिक फोम और इलेक्ट्रिकल वायरिंग भी आग फैलने में योगदान दे सकते है. बड़े एयरबैग और अन्य सुरक्षा उपाय के बावजूद अगर दुर्घटना के बाद कार हीटिंग सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है या फ्यूल लाइन फट जाती है तो आग को रोका नही जा सकता है.

दूसरे शब्दों में सेफ्टी फीचर्स केवल दुर्घटना के दौरान नुकसान को कम करने में मदद करते है. आग लगने की संभावना से निपटने के लिए अक्सर कोई खास बिल्ट-इन फायर-फाइटिंग सिस्टम नहीं होता है.

कार सर्विस करवाने के बाद लौटते समय

सोमवार रात चंडीगढ़ में मोहाली के फेज-15 के रहने वाले साहिल अपनी BMW की सर्विस करवाने के बाद लौट रहे थे. कार कुछ देर तक तो ठीक चली. लेकिन जैसे ही साहिल सेक्टर 22 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे, उन्हें कार से कुछ अजीब आवाज़ें सुनाई देने लगी. फिर इंजन से धुआं निकलने लगा.

इंजन से धुआं निकलने लगा

कार मालिक साहिल ने बताया कि धुआं निकलने के कुछ ही सेकंड बाद इंजन में आग लग गई. उन्होंने तुरंत कार रोकी और बाहर कूद गए. थोड़ी ही देर में आग इंजन से कार के अंदरूनी हिस्से में फैल गई और धीरे-धीरे पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST