<

लॉन्च से पहले ही लीक हुआ सोनी के PlayStation Plus का गेम, देखें डिटेल्स?

सोनी फरवरी में एसेंशियल मंथली गेम्स को लॉन्च करने वाली है. इससे पहले सोनी प्लेस्टेशन प्लस का फरवरी का फ्री एसेंशियल मंथली गेम लॉन्च से पहले लीक हो गया है.

Sony PlayStation Plus Games: कहा जाता है कि Dealabs के इनसाइडर billbil-kun के बताए गए ज्यादातर लीक्स सही साबित होते हैं, वे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अनाउंसमेंट की लगभग जानकारी देते हैं. अब उन्होंने  फरवरी के ऑफर में शामिल होने वाले गेम्स में से एक के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ये एक Undisputed गेम होगा, जो एक लाइसेंस्ड बॉक्सिंग गेम है. इसेअक्टूबर 2024 में कंसोल पर रिलीज किया गया था.

2023 में हुआ था रिलीज

बता दें कि इससे पहले ये जनवरी 2023 में Steam Early Access पर रिलीज हुआ था. Undisputed में बॉक्सिंग के पुराने और मौजूदा समय के 70 से ज्यादा लाइसेंस्ड फाइटर्स शामिल हैं.इसमें शामिल बॉक्सर्स में मुहम्मद अली, टायसन फ्यूरी, शुगर रे लियोनार्ड, रॉय जोन्स जूनियर, मैनी पैकियाओ, फ्रैंक ब्रूनो, आमिर खान, रॉकी मार्सियानो, जो कैल्ज़ाघे, डियोन्टे वाइल्डर, निगेल बेन, रिकी हैटन, क्लैरेसा शील्ड्स, केटी टेलर और चैंटेल कैमरन शामिल हैं.

क्रिटिक्स के बीच मिले-जुले रिएक्शन्स

इस गेम का अभी Metacritic स्कोर 70 है, जो क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन्स को दिखाता है. हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस गेम के बारे में ये कन्फर्म नहीं किया है. अगले महीने Essential टियर में कौन से दूसरे गेम्स आएंगे, billbil-kun का कहना है कि Undisputed ‘फ्लैगशिप’ टाइटल है और दूसरे टाइटल उतने बड़े नहीं होंगे. 

कब तक कर सकेंगे डाउनलोड?

जानकारी के अनुसार, Undisputed के साथ ही सोनी के दूसरे गेम्स को फरवरी के Essential टियर के लिए प्लान किया है कि उन्हें 3 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक क्लेम करने के लिए उपलब्ध होगा. इसके बाद उन्हें दूसरे टाइटल्स से बदल दिया जाएगा. हमेशा की तरह जो प्लेयर्स गेम्स को क्लेम करेंगे, वे उन्हें तब भी खेलना जारी रख पाएंगे, जब वे गेम्स क्लेम करने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और वे किसी भी PlayStation Plus टियर के सब्सक्राइब्ड रहेंगे. 

मिलेंगे ये गेम्स

बता दें कि प्लेयर्स 3 मार्च की सुबह तक जनवरी के PlayStation Plus Essential गेम्स को क्लेम करना जारी रख सकते हैं. Undisputed के साथ ही इन गेम्स में Need for Speed ​​Unbound, Disney’s Epic Mickey: Rebrushed और Core Keeper भी शामिल हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST

Kanpur: ससुर ने बहू के उतारे कपड़े और किया ऐसा कांड, पति भी था साथ; रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:55 IST

Ashok Kharat Case: भूत बंगला से कम नहीं अशोक खरात का ‘दफ्तर’, अंदर डर जाती थीं महिलाएं

Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:16 IST

Chandrikapersad Santokhi Death: चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 साल की उम्र में निधन, बिहार के मजदूरी का बेटा, सूरीनाम के रहे पूर्व राष्ट्रपति

Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…

Last Updated: March 31, 2026 13:08:06 IST

भूस्खलन में तिरछा हो गया चर्च, पीसा की मीनार से ज्यादा आया झुकाव, दूर-दूर से देखने आ रहे पर्यटक

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…

Last Updated: March 31, 2026 13:01:55 IST

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST