<
Categories: मनोरंजन

पहले अजीब कॉम्बिनेशन खाती थीं, रश्मिका मंदाना ने बताई बचपन की फूड हैबिट, बोलीं- इसी के लिए थी मशहूर

Rashmika Mandanna Favourite Food: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने बचपन की यादों को साझा किया और बताया कि पहले उन्हें अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन खाने का बहुत शौक था. उन्होंने खुलासा किया कि बचपन में वह इसी अजीब कॉम्बिनेशन खाने की आदतों के लिए जानी जाती थीं.

Rashmika Mandanna Favourite Food: लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्सों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की एक मजेदार याद साझा किया है. शूटिंग और प्रमोशन के बीच, रश्मिका मंदाना फिट रहने के लिए सख्त डाइट फॉलो करती है. लेकिन खाने के प्रति उनकी अनोखी समझ चीजों को और भी मजेदार बना देता है. मतलब ऐसा खाने का मेल जिसे देख लोग मुंह भी बना लेते हैं.

स्वाद और बनावट के साथ प्रयोग

कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में, अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें बचपन से ही स्वाद और बनावट के साथ अलग-अलग प्रयोग करना पसंद था. उन्होंने होस्ट को बताया कि, बचपन से ही मैं इसके लिए जानी जाती थी. 

मेरी बेटी अब खाने को मिलाने में माहिर

चाहे दही चावल के साथ लेज हो या मैगी के साथ लेज का कॉम्बिनेशन. मैं अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन बनाती थी, और मेरे पापा कहते थे, मेरी बेटी अब खाने को मिलाने में माहिर हो गई है’. एनसो वेलनेस की संस्थापक और भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अरौबा कबीर के मुताबिक, स्वाद की हमारी इंद्रिय हमारी जीभ पर मौजूद स्वाद रिसेप्टर्स और नाक से महसूस होने वाली सुगंध के बीच एक जटिल मजबूत कॉम्बिनेशन बनाती है. 

फ्रेंच फ्राइज का नमकीनपन मिल्कशेक की मिठास को बढ़ा सकता है

इसी वजह से, कुछ खाद्य पदार्थों का संयोजन अप्रत्याशित स्वाद का मेल पैदा कर सकता है. उन्होंने बताया, उदाहरण के लिए, फ्रेंच फ्राइज का नमकीनपन मिल्कशेक की मिठास को बढ़ा सकता है, जिससे एक अधिक जटिल और रोचक स्वाद बनता है. उन्होंने विज्ञान, मनोविज्ञान और सांस्कृतिक अनुभवों के अनूठे मेल पर ध्यान केंद्रित किया.

पीनट बटर और अचार के सैंडविच

अरौबा कबीर का कहना ​​है कि अजीबोगरीब खाने के मेल के प्रति हमारा प्यार या नफरत हमारे पिछले अनुभवों से भी जुड़ा हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप बचपन से ही किसी खास तरह के अनोखे मेल का आनंद लेते आए हैं, जैसे पीनट बटर और अचार के सैंडविच, तो वह जाना-पहचाना स्वाद अच्छी यादें और सुकून का एहसास जगा सकता है. यह मनोवैज्ञानिक जुड़ाव हमें उन अप्रत्याशित मेलों की चाहत पैदा कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि   मंदाना द्वारा चिप्स के साथ मसालेदार नूडल्स या दही चावल का चुनाव बचपन की परिचितता और पुरानी यादों की ओर संकेत देता है.

दरअसल, इस मामले में हमारा व्यक्तित्व भी इसमें अहम भूमिका निभाता है. नए अनुभवों के लिए खुले मन वाले और स्वभाव से साहसी लोग नई और अनोखी चीजें चखने के लिए ज्यादा इच्छुक होते हैं. अजीबोगरीब खाद्य मेल उन्हें रोमांचक और बहुत पसंद आती है. 

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST