Best Sports Bike: भारत में स्पोर्ट्स बाइक्स का क्रेज पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है. केवल युवा ही नहीं, बल्कि ज्यादा उम्र वाले लोग भी स्पोर्ट्स बाइक के दमदार लुक्स की दीवाने हैं. कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स हों या ऑफिस जाने वाले लोग ही क्यों न हों स्पोर्ट्स बाइक से लंबी दूरी तय करने का क्रेज सभी में होता है. स्पोर्ट्स बाइक सड़क पर आपके एक अलग और आकर्षक फील कराती है.
अगर आप स्पोर्ट्स बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Suzuki Gixxer 250 STD vs KTM RC 125 दोनों ही बाइकें आपके लिए पर्फेक्ट रहने वाली हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों बाइकों का राइडिंग एक्सपीरिएंस, फीचर्स और इनकी परफॉर्मेंस के बारे में.
फीचर्स में कौन ज्यादा आगे?
दोनों बाइकें फीचर्स के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. Suzuki Gixxer 250 STD में आपको ड्यूल चैनल ABS मिलने के साथ ही साथ डिजिटल कंसोल का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस स्पोर्ट्स बाइक (Best Sports Bike) में टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और LED हेडलाइट और टेललाइट का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, KTM RC 125 में आपको एक आकर्षक लुक मिलने के साथ ही साथ LCD इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और एडजस्टेबल हैंडल बार्स का विकल्प मिलता है. इसके साथ ही यह बाइक आपको स्पोर्टी ट्रेलिस फ्रेम भी देती है.
परफॉर्मेंस में कौन कैसा?
Suzuki Gixxer 250 STD 249cc के ऑयल कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 26.5 PS की पावर देने के साथ ही साथ 22.2 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इसके साथ ही इस बाइक में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी मिलता है. वहीं, KTM RC 125 में 124.7cc का सिंगल सिलेंडर 4 valve का लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 14.5 PS की पावर देने के साथ ही साथ 9,250 rpm और 12 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है.
किसकी माइलेज ज्यादा बेहतरीन?
माइलेज की बात करें तो Suzuki Gixxer SF 250 आपको 36–38 kmpl का माइलेज निकालकर दे सकती है. वहीं, KTM RC 125 में आपको 38 से लेकर 41 kmpl का माइलेज देखने को मिल सकता है. दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट माइलेज देने वाली बाइक्स हैं.