<

Suzuki GSX R1000R vs Brixton Crossfire 500 Storr: स्पोर्टी लुक्स के साथ कई एडवांस फीचर्स, आपके लिए क्या रहेगी बेस्ट

यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने से पहले आपको दोनों बाइकों के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए. चलिए जान लेते हैं इन दोनों बाइकों के बीच के बड़े अंतर के बारे में.

Best Sports Bikes in India: भारत में 350 से लेकर 500cc और 1000cc के सेगमेंट में आने वाली बाइकों का अलग ही दबदबा रहता है. भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इन बाइकों को काफी पसंद किया जाता है. आमतौर पर यह बाइकें स्पोर्ट्स और एडवेंचर के सेगमेंट में आती हैं. अगर आप मिड-सेगमेंट में 500सीसी वाली कोई बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में Suzuki GSX R1000R vs Brixton Crossfire 500 Storr दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं.

यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने से पहले आपको दोनों बाइकों के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए. चलिए जान लेते हैं इन दोनों बाइकों के बीच के बड़े अंतर के बारे में. 

फीचर्स में कौन ज्यादा अच्छी?

Suzuki GSX R1000R में आपको अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स जैसे ट्रैक्शन एंड कंट्रोल, मोशन ट्रैक कंट्रोल के साथ-साथ रोल टॉर्क कंट्रोल देखने के लिए मिलता है. इस बाइक में आपको Anti-lock Brake System (ABS) और LED हेडलाइट्स मिल जाती हैं. वहीं, दूसरी तरफ Brixton Crossfire 500 Storr में आपको switchable Bosch ABS के साथ ही साथ 7 इंच की TFT कलर डिस्प्ले मिलती है. इसके अलावा आपको इस बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग और USB चार्जिंग के साथ-साथ switchable rear ABS का भी ऑप्शन दिया जाता है. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे बेहतर?

Suzuki GSX R1000R में आपको 999.8 liquid-cooled इंजन मिलता है. यह बाइक आपको 202 ps की पावर देने के साथ ही साथ 117.7 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इस बाइक में आपको अच्छी माइलेज और परफॉर्मेंस भी देखने के लिए मिलती है. Brixton Crossfire 500 Storr में आपको 486 cc का लिक्विड कूल्ड, पैरलल ट्विन इंजन दिया जाता है, जो 47.58 PS की पावर के साथ ही साथ 43 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इस बाइक में भी आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलने के अलावा 16 लीटर का फ्यूल टैंक भी देखने के लिए मिलता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Crime News: ‘पार्टी में जाना चाहते हो… जेल में ही पार्टी करोगे’; श्रद्धा दुबे और शिव शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग ने उड़ाए होश, मौत से पहले हुई थी ये बातचीत

फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…

Last Updated: October 15, 2026 09:58:25 IST

Silver Rate Today 15 October 2026: चांदी के भाव ने फिर बदला रुख, खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ताजा रेट

Silver Rate Today 15 October 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: October 15, 2026 09:48:25 IST

Gold Price Today 15 October 2026: सोना खरीदने का सही मौका? जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 15 October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले वीकेंड घरेलू करेंसी…

Last Updated: October 15, 2026 09:34:52 IST

Aaj ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP समेत यहां बिगड़ेगा मौसम

Weather Update 15 October 2026: दिल्ली का तापमान आज काफी गिरेगा. ऐसा मूसलाधार बारिश के…

Last Updated: October 15, 2026 08:39:37 IST

Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल को फांसी, क्या अभी भी बच सकते हैं सौरभ के हत्यारे? जानें क्या है ऑप्शन

Blue Drum Case: इस बहुत चर्चित और खौफनाक मर्डर केस में कोर्ट का आखिरी फैसला…

Last Updated: October 15, 2026 08:51:09 IST