<

Tata Avinya: टाटा जल्द लॉन्च करेगी धांसू ईवी कार, 500 KM की धांसू रेंज के साथ लाउंज जैसा आराम

Tata Avinya EV: टाटा मोटर्स ने आगामी साल के लिए बड़ी घोषणा की है. कंपनी ने बताया है कि वो अपनी ईवी अवीन्या को जल्द लॉन्च करने वाली गहै. इस कार में धांसू फीचर्स मिलेंगे.

Tata Avinya EV 2026: टाटा मोटर्स अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में धमाका करने जा रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह अगले पांच सालों में पांच नई EV लॉन्च करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित अवीन्या इलेक्ट्रिक गाड़ी के लॉन्च के बारे में भी जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि इसे साल 2025 की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ऑटो एक्सपो में पहली बार दिखाया गया था. ये केवल एक कार नहीं बल्कि टाटा का एक नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड है. ये कार वैश्विक स्तर पर लग्जरी ईवी बाजार को चुनौती देने के लिए तैयार किया जा रहा है. टाटा मोटर्स ने घोषणा की कि अवीन्या EV 2026 के अंत तक लॉन्च की जाएगी. ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ी सेगमेंट में इसकी एंट्री करेगी. 

प्रीमियम लग्जरी में लॉन्च होगी अवीन्या

कंपनी की योजना है कि 2026 की पहली छमाही में Sierra EV और अपडेटेड Punch EV को बाजार में उतारेगी. साल के अंत में हाई-एंड प्रीमियम ब्रांड अविन्या के पहले मॉडल को लॉन्च करेगी. टाटा अवीन्या उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होगी, जो टेस्ला और अन्य वैश्विक लग्जरी ब्रांड्स जैसा अनुभव लेना चाहते हैं. टाटा ने अवीन्या को एक फ्लैगशिप यानी हेलो प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च किया जाएगा. इससे टाटा की छवि मास-मार्केट से ऊपर उठकर एक प्रीमियम लग्जरी कार निर्माता के रूप में स्थापित होगी. 

शांत लाउंज का फील देगी कार

रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावना है कि टाटा अविन्या टाटा मोटर्स के Gen 3 इलेक्ट्रिक गाड़ी आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकती है, जो एक स्केटबोर्ड-स्टाइल प्लेटफॉर्म है. इसे सिर्फ बैटरी-इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए डिज़ाइन किया गया है. कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को लंबी ड्राइविंग रेंज, तेज़ चार्जिंग और बेहतर सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन को सपोर्ट करने के लिए विकसित किया है. इस कार को ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये कार पैसेंजर्स को एक शांत लाउंज का फील देगी.

कार की अनुमानित कीमत और रेंज

वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें, तो अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि मुंबई में इसकी अनुमानित ऑन-रोड कीमत 22 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बीच हो सकती है. सिंगल चार्जिंग में इसकी रेंज 500 किलोमीटर हो सकती है.

2025 में हुई थी शोकेस

टाटा मोटर्स ने  2025 के ऑटो एक्सपो में अवीन्या एक्स कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था. इस दौरान ये SUV-COUPE अवतार में नजर आया. इसकी डिजाइन पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक है. इसमें सिग्नेचर टी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, वर्टिकल हैंडलैप्स, एक क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल दिए गए हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST