Tata Cars Discount: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा द्वारा अक्सर अपनी कारों पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट्स दिए जाते हैं. एक बार फिर टाटा अपने ग्राहकों के लिए कारों पर बंपर डिस्काउंट लेकर आई है. टाटा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर यह ऑफर जारी किए हैं, जो कई कारों पर लागू होते हैं. मार्च में इन कारों को खरीदने पर आपको अच्छी खासी बचत देखने को मिल सकती है.
अगर आप टाटा की किसी कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो ऐसे में यह काफी अच्छा मौका हो सकता है. यह मौका केवल मार्च में लेने वाले ग्राहकों के लिए ही है. चलिए जानते हैं टाटा की कौन सी इलेक्ट्रिक कारों पर आपको डिस्काउंट देखने के लिए मिलेगा.
1. टाटा नेक्सन EV
अगर आप टाटा नेक्सन ईवी लेने की सोच रहे हैं तो इस महीने में इस गाड़ी को लेने पर आपको 1.20 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है. नेक्सन ईवी 3.0 के MY24 और MY25 मॉडल खरीदने पर आप इस डिस्काउंट को ले सकते हैं. हालांकि, MY26 वेरिएंट पर आपको 50000 रुपये तक की ही छूट मिल सकती है.
2. टाटा टियागो EV
टाटा टियागो EV एक किफायती हैचबैक कार है, जिसपर फिलहाल अच्छा खासी डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप इसका XT 2026 वैरिएंट लेते हैं तो 90000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं, अगर आप इसका टॉप-स्पेक XZ+ ट्रिम्स लेते हैं तो ऐसे में 1.20 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. वहीं, अगर आप इसका पुराना मॉडल 2024 या 2025 लेते हैं तो डिस्काउंट और ज्यादा बढ़ सकता है.
3. टाटा कर्व EV
अगर आप Curvv EV लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बेहतर डिस्काउंट ऑप्शन्स देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि इसके Creative 45 वेरिएंट के MY26 मॉडल पर 2.80 लाख रुपये तक की छूट आपको मिल सकती है. यही नहीं अगर आप MY24 और MY25 Curvv EV ट्रिम्स पर वेरिएंट लेते हैं तो इसपर आपको 3.30 से 3.80 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है.
4. टाटा हैरियर EV
टाटा ने SUV कारें लेने वाले ग्राहकों को भी ध्यान में रखा है. अगर आप टाटा की हैरियर ईवी लेते हैं तो इसके सभी वैरिएंट्स पर आपको 1.50 लाख रुपये की बचत मिल सकती है. इस कार के अलावा भी सफारी और पंच जैसी कारों पर भी काफी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है. हालांकि, यह डिस्काउंट और ऑफर केवल 31 मार्च तक ही हैं.