Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ मिलेगी 468km रेंज, जानें फीचर्स और लुक्स की डिटेल

Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ मिलेगी 468km रेंज, जानें फीचर्स और लुक्स की डिटेल

इतना ही नहीं इस कार में कुछ बदलाव होने की भी बात कही जा रही है साथ ही साथ फीचर्स में भी यह आपके लिए काफी किफायती रहने वाली है. चलिए जानते हैं टाटा पंच ईवी के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 20, 2026 19:53:38 IST

Mobile Ads 1x1

Tata Punch EV facelift: टाटा की पंच कार आज के समय में भारत की टॉप सेलिंग कार की लिस्ट में शुमार हो चुकी है. छोटी और किफायती होने के चलते लोग इसे काफी पसंद करते हैं. हाल ही में इस कार का फेसलिफ्ट वैरिएंट लॉन्च किया गया था. लेकिन लोगों को टाटा पंच EV का बेसब्री से इंतजार था. कंपनी ने अब अपने ईवी वैरिएंट को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. माना जा रहा है कि यह कार एक दमदार बैटरी के साथ आ रही है, जिसकी रेंज फुल चार्जिंग में 300 किलोमीटर से भी ज्यादा की है.

इतना ही नहीं इस कार में कुछ बदलाव होने की भी बात कही जा रही है साथ ही साथ फीचर्स में भी यह आपके लिए काफी किफायती रहने वाली है. चलिए जानते हैं टाटा पंच ईवी के बारे में. 

468 किलोमीटर की रेंज के साथ हुई लॉन्च 

इस कार को 40Kwh तक के बैटरी पैक के साथ 468 किलोमीटर की रेंज के साथ लॉन्च किया गया है, जो इस सेगमेंट में कफी अच्छी मानी जाती है. अगर इसकी बैटरी की एवरेज निकालकर देखें तो यह आपको 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर के शुल्क में बैठती है. यही नहीं इस कार में आपको अनलिमिडेट किलोमीटर की वारंटी भी देखने के लिए मिलेगी 

कम समय में होगी चार्ज 

मिली जानकारी के मुताबिक Punch EV फेसलिफ्ट कम समय में चार्ज होकर आपको एक अच्छी खासी रेंज देगी. कंपनी की मानें तो इस कार की बैटरी 20 से 80 प्रतिशत तक 26 मिनट के अंदर चार्ज हो जाएगी. इसके साथ ही साथ अगर आप इसको 135 किलोमीटर की रेंज तक ले जाना चाहते हैं तो इसकी बैटरी केवल 15 मिनट में चार्ज होकर आपको इतनी रेंज दे देगी. इसकी बैटरी में आपको 65kW DC फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन दिया गया है. 

Tata Punch EV Facelift के फीचर्स

Tata Punch EV Facelift के फीचर्स की बात करें तो यह कार कई नए और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है. इसमें आपको Apple CarPlay, Android Autoके साथ ही साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा भी देखने के लिए मिलता है. यही नहीं इस कार में आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ-साथ कार में हिल होल्ड असिस्ट और 6 एयरबैग भी दिए जाते हैं. यह कार कुल तीन ड्राइव मोड (Eco, City और Sport) के साथ आती है. जानकारी के मुताबिक यह कार अपने  9.69 लाख की कीमत पर लॉन्च हुई है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ मिलेगी 468km रेंज, जानें फीचर्स और लुक्स की डिटेल

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 20, 2026 19:53:38 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS