Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Tata Punch vs Fronx कौन सी कार लेना रहेगी वैल्यू फॉर मनी? जानें फीचर्स और सेफ्टी में कौन है ज्यादा दमदार

Tata Punch vs Fronx कौन सी कार लेना रहेगी वैल्यू फॉर मनी? जानें फीचर्स और सेफ्टी में कौन है ज्यादा दमदार

अगर आप भी फ्रॉन्क्स और पंच को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों कारों के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे साथ ही यह कौन सी कार आपके लिए ज्यादा किफायती रहने वाली है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 8, 2026 18:19:02 IST

Mobile Ads 1x1

tata punch vs fronx comparision: भारत में पिछले कुछ सालों में कॉम्पैक्ट और मिड साइज SUV की डिमांड तेजी से बढ़ी है. अगर आप कम बजट में एक कॉम्पैक्ट एसयूवी लेना चाहते हैं तो ऐसे में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स और टाटा की पंच कार सटीक बैठती हैं. यह दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेहतरीन और दमदार कार हैं. दोनों ही कारें शहरों में ड्राइव करने के लिए काफी अच्छी और फीचर्स से भरपूर हैं. आमतौर पर इस बजट में कार लेने वाले लोग इन दोनों ही कारों में कंफ्यूज हो जाते हैं.

अगर आप भी फ्रॉन्क्स और पंच को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों कारों के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे साथ ही यह कौन सी कार आपके लिए ज्यादा किफायती रहने वाली है. 

फीचर्स और सेफ्टी के कैसी है फ्रॉन्क्स

बात करें अगर फीचर्स की तो फ्रॉन्क्स में आपको 9 इंच का HD infotainment system देखने को मिलता है. इसके साथ ही टर्न बाय टर्न नैविगेशन और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल की भी सुविधा मिलती है. यही नहीं, फ्रॉन्क्स में आपको पुश-स्टार्ट बटन और क्रूज कंट्रोल भी देखने को मिलता है. इस कार में आपको 6 एयरबैग मिलते हैं. 

पंच में क्या फीचर्स मिलते हैं

अगर आप टाटा पंच लेने जा रहे हैं तो इसमें भी आपको कई जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स और अच्छी माइलेज (Best Mileage Cars) देखने को मिलते हैं. इस कार में आपको 7 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने के लिए मिलता है. साथ ही 360 डिग्री का कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स की भी सुविधा मिलती है. कंपनी की ओर से आपको इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस मिलने के साथ-साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है. फीचर्स के मामले में भले ही फ्रॉन्क्स पंच को पछाड़ दे, लेकिन सेफ्टी के मामले में पंच का कोई मुकाबला नहीं है. यह कार आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ देखने को मिलती है. 

आपके लिए कौन सी कार ज्यादा किफायती?

दोनों  ही कारें 1.2 लीटर के इंजन के साथ आती हैं. लेकिन सेफ्टी, फीचर्स और पर्फॉमेंस में टाटा पंच फ्रॉन्क्स को कड़ी टक्कर देती है. इसके साथ ही पंच फ्रॉन्क्स से कम कीमत में भी देखने के लिए मिलती है. फ्रॉन्क्स आपको 6.85 लाख की एक्सशोरूम प्राइज पर मिलती है. वहीं, पंच आपको केवल 5.60 लाख रुपये में देखने के लिए मिलती है. वैल्यू फॉर मनी के हिसाब से देखा जाए तो टाटा पंच आपके लिए ज्यादा किफायती साबित होती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Tata Punch vs Fronx कौन सी कार लेना रहेगी वैल्यू फॉर मनी? जानें फीचर्स और सेफ्टी में कौन है ज्यादा दमदार

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 8, 2026 18:19:02 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS