Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Tata Tiago vs Toyota Glanza आपके बजट में क्या बैठती है फिट? फीचर्स माइलेज और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे

Tata Tiago vs Toyota Glanza आपके बजट में क्या बैठती है फिट? फीचर्स माइलेज और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे

अगर आप इन दोनों कारों को लेने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर और इनके फीचर्स के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 6, 2026 12:53:08 IST

Mobile Ads 1x1

Best Hatchback Cars: भारत में हैचबैक कारें केवल शौक ही नहीं, बल्कि लोगों की जरूरत बन गई हैं. माइलेज से लेकर कंफर्ट और फीचर्स तक में ये कारें काफी सटीक बैठती हैं. हैचबैक कारों को आमतौर पर सीडान या एसयूवी कारों से ज्यादा किफायती माना जाता है. अगर आप कोई हैचबैक या प्रीमियम हैचबैक कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में टाटा टियागो और टोयोटा ग्लांजा में से किसी एक को ले सकते हैं. Tata Tiago और Toyota Glanza दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट और टॉप सेलिंग कार मानी जाती हैं.

फीचर्स में कौन किससे आगे 

फीचर्स की बात करें तो वैसे तो दोनों ही हैचबैक कारें फीचर्स से भरपूर हैं. लेकिन, Tata Tiago में आपको ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांंसमिशन, हर्मन की 10.24 इंच की टचस्क्रीन और ऐप्पल कार प्ले का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. वहीं, Toyota Glanza में आपको रियर AC वेंट्स मिलने के अलावा ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा और 9 इंच की टचस्क्रीन के साथ-साथ ऐप्पल कार प्ले या एंड्रॉयड ऑटो का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. 

माइलेज में कौन ज्यादा दमदार 

माइलेज में भी दोनों हैचबैक कारें काफी बेहतरीन मानी जाती हैं. Tata Tiago में आपको पेट्रोल में 19.01 kmpl से लेकर 20.09 kmpl तक की माइलेज मिल सकती है. वहीं, बात करें अगर इस कार के सीएनजी वैरिएंट की तो इसमें आपको 26.49 km/kg से लेकर 28.06 km/kg तक की माइलेज देखने के लिए मिल सकती है. वहीं, Glanza के पेट्रोल में आपको 20 से लेकर 22 तक का माइलेज देखने को मिल सकता है. वहीं, इस कार के सीएनजी वैरिएंट में आपको 30.61 km/kg तक का माइलेज मिल सकता है. 

कैसी है परफॉर्मेंस?

बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो टिआगो में 1.2 लीटर के साथ 3 सिलेंडर इंजन आता है. यह इंजन 84 से 86 BHP की पावर देने के साथ ही 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, Glanza में आपको 1.2 लीटर का K सीरीज इंजन मिलता है, जो 88.5 से लेकर 90bhp की पावर देने के साथ ही 113Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. 

MORE NEWS