<

Tata Tigor JTP vs Honda Amaze वैल्यू फॉर मनी कार कौन सी? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों ही एक बेस्ट माइलेज और हाई परफॉर्मेंस वाली कारें हैं. अमेज और टिगोर दोनों को भरोसेमंद सेडान के तौर पर बाजार में उतारा गया है. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर के बारे में.

Best Family Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सेडान कारों की मांग हमेशा से ज्यादा रही है. बाजार में एक से बढ़कर एक सेडान कारें अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ आती हैं. सेडान कारें हमेशा से ही प्रीमियम लुक्स के साथ लोगों को आकर्षित करती हैं. आज हम बात करने वाले हैं ऐसी ही दो कारों की जो, अपने सेगमेंट की बेस्ट सेडान कारें कही जाती हैं. जी हां, हम बात करने वाले हैं Tata Tigor JTP और Honda Amaze की. 

दोनों ही एक बेस्ट माइलेज और हाई परफॉर्मेंस वाली कारें हैं. अमेज और टिगोर दोनों को भरोसेमंद सेडान के तौर पर बाजार में उतारा गया है. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर के बारे में. 

फीचर्स में कौन है जबरदस्त?

फीचर्स की बात करें तो Tata Tigor में आपको 7 इंच का टचस्क्रीन एंड्रॉइड ऑटो कार प्ले और ड्यूल एयरबैग्स देखने को मिलते हैं. इसके साथ ही साथ इस कार में आपको ABS के साथ ही साथ सिटी और स्पोर्ट्स जैसे दो ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं. वहीं, बात करें अगर Honda Amaze की तो इस कार में आपको ADAS के साथ-साथ adaptive cruise control और 6 एयरबैग्स भी मिलते हैं. इसके साथ ही साथ आपको इंटीरियर में 20.32 cm का HD इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेनवॉच कैमरा का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?

दोनों ही कारें परफॉर्मेंस में बेहतरीन मानी जाती हैं. Tata Tigor में आपको 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जो 114 PS की पावर देने के साथ ही साथ 150 nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसके साथ ही कार में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स आते हैं. वहीं, Honda Amaze में आपको 1199 सीसी का 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 110 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. 

सेफ्टी के मामले में कौन आगे

सेफ्टी के मामले में देखा जाए तो टाटा का मुकाबला कर पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि टाटा की ज्यादातर कारें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं. टिगोर की बात की जाए तो Global NCAP द्वारा इस कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है. वहीं, Honda Amaze को इस बार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST