<

सुपरमैन की तरह कैसे फील्डिंग कर लेते हैं ग्लेन फिलिप्स? इस बीमारी को बनाई ताकत, अब बने खतरनाक फील्डर

कई बार न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स हवा में छलांग लगाकर ऐसे कैच पकड़ लेते हैं जिन्हें देखना ही रोमांचक होता है. लेकिन वह ऐसा कैसे कर लेते हैं, इसके पीछे एक बड़ी वजह छिपी हुई है. आइए जानते हैं कैसे उन्होंने अपने आप को इस काबिल बनाया है.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (Glenn Philips) आज दुनिया के सबसे तेज और फुर्तीले फील्डरों में गिने जाते हैं. मैदान पर उनकी एनर्जी और तेजी अक्सर फैंस को हैरान कर देती है. कई बार वह हवा में छलांग लगाकर ऐसे कैच पकड़ लेते हैं जिन्हें देखना ही रोमांचक होता है. लेकिन वह ऐसा कैसे कर लेते हैं, इसके पीछे एक बड़ी वजह छिपी हुई है. आइए जानते हैं कैसे उन्होंने अपने आप को इस काबिल बनाया है.
काफी कम लोग जानते हैं कि फिलिप्स बचपन से ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) नाम की समस्या से जूझते रहे हैं. ADHD एक ऐसी स्थिति है जिसमें किसी व्यक्ति को लंबे समय तक ध्यान लगाकर काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. बचपन में ग्लेन फिलिप्स को भी पढ़ाई और दूसरी चीजों पर ध्यान बनाए रखने में परेशानी होती थी. लेकिन उन्होंने इसे कमजोरी नहीं बनने दिया और अपनी अतिरिक्त ऊर्जा को खेल में लगा दिया.

भारत के खिलाफ शानदार फील्डिंग

क्रिकेट के मैदान पर यही एनर्जी उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए फिलिप्स अक्सर शानदार फील्डिंग करते नजर आते हैं. बाउंड्री पर दौड़कर कैच पकड़ना हो या तेजी से रन-आउट करना, वह हर बार पूरा जोर लगाते हैं. उनकी फील्डिंग कई बार टीम के लिए मैच का रुख बदल देती है. भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी ग्लेन शानदार फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे थे.

फाइनल में हारा न्यूजीलैंड

ग्लेन फिलिप्स की कहानी यह बताती है कि अगर इंसान मेहनत करे और खुद पर भरोसा रखे तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. ADHD जैसी परेशानी के बावजूद उन्होंने क्रिकेट में बड़ी पहचान बनाई है और आज वह लाखों फैंस के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. हालांकि, ग्लेन की शानदार फील्डिंग के बावजूद न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी औऱ गेंदबाजी के कारण उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

अरिजीत सिंह को टक्कर देते दिखे काजी तौकीर, 21 साल पुराना VIDEO अब इंटरनेट पर मचा रहा तहलका; अब खुला सालों पुराना राज

Qazi Touqeer-Arijit Singh Viral Video: काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की 21 साल पुरानी दोस्ती…

Last Updated: September 13, 2026 16:05:01 IST

Noida priest hostage case: मनोकामना पूरी नहीं हुई तो पुजारी को बनाया बंधक, परिवार से मांगे ₹1 लाख… ऐसे हुआ पूरा खेल

Noida priest hostage case: नोएडा के सेक्टर-73 सर्फाबाद निवासी पुजारी अनिल कुमार तिवारी को कथित…

Last Updated: September 13, 2026 15:53:18 IST

बाब-अल-मंडेब क्या है? लाल सागर का यह महत्वपूर्ण बिंदु भारत के लिए क्यों है इतना महत्वपूर्ण

बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री यातायात मार्गों में से एक है. इस आर्टिकल…

Last Updated: September 13, 2026 15:47:57 IST

घर में भूलकर भी न उगाएं ये 4 सब्जियां! वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें वजह

Vastu For vegetables: घर में किचन गार्डन बनाना आजकल काफी लोकप्रिय है. वास्तु मान्यताओं के…

Last Updated: September 13, 2026 15:35:26 IST

Ghaziabad: गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, 15 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए आग में कूद पड़े पिता, लेकिन नहीं बचा सके जान

गाजियाबाद के भाऊवापुर गांव में देर रात गैस सिलेंडर में लगी आग उस समय भयावह…

Last Updated: September 13, 2026 15:29:06 IST

AMU Viral MMS Video: गिरोह ने डेटिंग ऐप्स के जरिए स्टूडेंट्स को बहला-फुसलाकर रिकॉर्ड किए ‘वो’ वाले वीडियो, फिर करते पैसे की मांग

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक छात्रावास में एक ब्लैकमेल गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश…

Last Updated: September 13, 2026 15:17:00 IST