हाल ही में एक OpenAI के पूर्व इंजीनियर (Former Engineer) की यह चेतावनी एक 'वेक-अप कॉल' (Wake-up Call) की तरह ली जा रही है.
OpenAI के एक पूर्व इंजीनियर ने भविष्य को लेकर दी चेतावनी
AI Former Engineer Threat: जहां आज की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है, तो वहीं, दूसरी तरफ इससे जुड़े खतरों की चेतावनियां भी अब लगातार सामने आ रही है. आखिर क्या है चौंकाने वाला मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
दरअसल, हाल ही में OpenAI के एक पूर्व इंजीनियर ने भविष्य को लेकर एक ऐसी चेतावनी दी है जिसने तकनीक की दुनिया और आम जनता के बीच डर के साथ-साथ चिंता का विषय पैदा कर दिया है.
इंजीनियर ने कुछ गंभीर पहलुओं पर ध्यान आकर्षित कर हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब AI सिस्टम बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के खुद से फैसले लेने लग जाएगा. साथ ही अगर उनके लक्ष्य इंसानी मूल्यों से मेल नहीं खाते, तो यह विनाशकारी भी हो सकता है.
इसके अलावा AI का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार (Deepfakes और Fake News) फैलाने के लिए सबसे ज्यादा किया जा रहा है. जिससे किसी की भी छवि को बड़े ही आसानी के साथ पूरी तरह से खराब किया जा सकता है.
इन सबके अलावा तकनीक के इस कदर हावी होने से करोड़ों नौकरियों के खत्म होने का भी एक डर देखने को मिल रहा है. जहां, वैश्विक स्तर पर नागरिक अशांति के पैदा होने का भी खतरा भविष्य में देखने को मिल सकता है.
हालांकि, सबसे बड़ा डर यह है कि अगर AI इंसानी बुद्धिमत्ता (Superintelligence) को पार कर गया, तो वह मानव जाति को एक ही शक्ति में भी पूरी तरह से हरा सकता है.
चेतावनी देने वाले इंजीनियरों ने आगे यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कई बड़ी टेक कंपनियां सुरक्षा मानकों (Safety Protocols) को नजरअंदाज कर रही हैं.
इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि वे “दौड़” में आगे निकलने के चक्कर में ऐसे शक्तिशाली टूल्स रिलीज कर रहे हैं जिनके चौंकाने वाले परिणामों का अभी तक अध्ययन नहीं देखने को मिल रहा है.
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…