अगर आप पुरानी कार की डील करने जा रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि पुरानी कार लेते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए. चलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं.
Things to keep in mind while buying second hand car: कार लेना आज के समय में लोगों की जरूरत बनती जा रही है. कुछ लोग कार अपने शौक के लिए लेते हैं तो वहीं कुछ लोग अपना काम निकालने के लिए कार लेना पसंद करते हैं. जरूरी नहीं कि हर कोई ब्रैंड न्यू चमचमाती कार ही ले, बल्कि आज भी बहुत से लोग पुरानी कार लेने को ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी समझते हैं. यही कारण है कि पुरानी कारों की डील आज भी नई कारों की बिक्री से कम नहीं है. लेकिन, बहुत से लोग जानकारी का अभाव होने के चलते गलत पुरानी कार ले बैठते हैं.
अगर आप पुरानी कार की डील करने जा रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि पुरानी कार लेते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए. चलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं.
हममें से बहुत लोग पुरानी कार लेने से पहले इंजन और कार के मैकेनिक्स की जांच नहीं करते हैं. जबकि, हमें इंजन के लीकेज, तापमान और इंजन ऑयल की जांच करनी चाहिए. साथ ही मकेनिक द्वारा इस बात की पुष्टि भी कर लेनी चाहिए कि कार का इंजन कितनी बार खुला है. क्योंकि अगर इंजन ज्यादा बार खुला हो तो हो सकता है कि वह लंबे समय तक न चल पाए.
अगर आप पुरानी कार ले रहे हैं तो कार की कागजी कार्यवाही अच्छी तरह से करनी चाहिए. ऐसे में आपको गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) और ओरिजिनल RC कार बेचने वाले व्यक्ति या डीलर से जरूर लेनी चाहिए. क्योंकि कागज पूरे नहीं होने से आपको चालान का सामना भी करना पड़ सकता है.
एक्सीडेंट के बारे में पता करना पुरानी कार लेने का सबसे जरूरी पहलु है. क्योंकि कई बार लोग एक्सीडेंट करने के बाद अपनी कार को बेच देते हैं, जिसके बाद कार खरीदने वाला व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ता है. इसलिए कार लेने से पहले आपको उसके बंपर और दरवाजे आदि पर गैप चेक करना है साथ ही यह भी देखना है कि कहीं कोई डेंट तो नहीं लगा है.
आपको कार लेने से पहले यह भी देखना है कि आप जो गाड़ी ले रहे हैं वास्तव में वह कितना चली है. कई बार मीटर लंबे समय से बंद रहता है इसलिए रनिंग का सटीक पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है.
Weather Update Today: राजस्थान के नुवां में ओलों की सफेद चादर बिछ गई है. कुदरत…
आईपीएल 2026 सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान के लिए वापसी करने वाले जडेजा…
Optical Illusion Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार चैलेंज है, जिसमें '505' के बीच छिपे…
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी…
सूरत के लिंबायत में सिलेंडर ब्लास्ट से मची भारी चीख-पुकार! एक ही परिवार के सदस्यों…
PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…