<
Categories: हेल्थ

कमर से पैर तक उठने वाला तेज दर्द कहीं सायटिका की चेतावनी तो नहीं? जानिए इस बीमारी के लक्षण, कारण और पूरा इलाज

Sciatic Causes Symptoms: आजकल अक्सर लोगों को कमर से पैर तक उठने वाला तेज दर्द की शिकायत रहती है, अधिकांश लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यह सायटिका जैसी गंभीर बिमारी का लक्षण हो सकता है आइए इसके इलाज और लक्षण के बारे में जानें.

Sciatic Causes Symptoms: अगर आपकी कमर से लेकर पैर तक तेज दर्द हो रहा है, टांग सुन्न लग रही है या चलने-फिरने में दिक्कत आ रही है, तो यह सिर्फ साधारण कमर दर्द नहीं हो सकता. विशेषज्ञों के अनुसार यह सायटिका (Sciatica) का संकेत हो सकता है. सायटिका तब होती है जब शरीर की सबसे बड़ी नस, सायटिक नर्व, दब जाती है और इससे कमर, कूल्हा और पैर में खिंचाव जैसा तेज दर्द महसूस होता है.

सायटिका क्या है?

सायटिका  एक प्रकार से  नस संबंधी समस्या है, जिसमें लोअर बैक से लेकर हिप, जांघ और पैर तक दर्द फैलता है. कभी-कभी यह दर्द इतना तेज होता है कि बैठना, खड़ा होना या चलना मुश्किल हो जाता है.

सायटिका के सामान्य लक्षण

  • कमर से पैर तक तेज दर्द
  • टांग में झुनझुनी या सुन्नपन
  • पैर उठाने या मोड़ने में कठिनाई
  • लंबे समय तक बैठने पर दर्द बढ़ना
  • चलने या खड़े होने पर पैर में बिजली जैसी झटके

गंभीर लक्षण

यदि पेशाब या मल पर नियंत्रण में कमी, पैर में अत्यधिक कमजोरी या चलने-फिरने में असमर्थता हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

सायटिका क्यों होती है?

  1. स्लिप डिस्क / हर्नियेटेड डिस्क: रीढ़ की हड्डियों के बीच की डिस्क खिसककर नस पर दबाव डालती है.
  2. गलत पॉस्चर और चोट: लंबे समय तक गलत तरीके से बैठना या उठाना.
  3. स्पाइनल स्टेनोसिस: रीढ़ की हड्डी का संकरापन.
  4. मोटापा और उम्र बढ़ना: अतिरिक्त वजन और उम्र बढ़ने से डिस्क कमजोर होती है.
  5. लंबे समय तक बैठना: लैपटॉप, मोबाइल आदि के गलत इस्तेमाल से.

सायटिका की जांच

  • MRI: नस पर दबाव और स्थिति स्पष्ट दिखाता है.
  • X-ray: हड्डियों की जांच.
  • SLR टेस्ट (Straight Leg Raise): पैर उठाते समय दर्द बढ़ना सायटिका की पुष्टि करता है.

इलाज और रोकथाम

  • मेडिकल इलाज: दर्द कम करने के लिए पेन रिलीवर, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और मसल रिलैक्सेंट दवाइयां.
  • फिजियोथेरेपी: स्ट्रेचिंग, मसल मजबूती, हॉट/कोल्ड थेरेपी और सही पॉस्चर सिखाकर नस पर दबाव घटाती है.
  • इंजेक्शन: जब दवा और एक्सरसाइज पर्याप्त न हों, तो नस के पास दवा दी जाती है.
  • सर्जरी:गंभीर मामलों में मिनिमली इनवेसिव सर्जरी की जाती है, खासकर जब दर्द लंबे समय तक बना रहे या पैर कमजोर हो जाए.

सायटिका का घरेलु इलाज

  • गर्म और ठंडी सिकाई
  • हल्की मसाज
  • सही बैठने और उठने की तकनीक
  • संतुलित वजन और हल्की स्ट्रेचिंग

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST