Live
Search
Home > टेक – ऑटो > लंबा सफर तय करने से पहले कार में जरूर चेक करें ये चीजें, नहीं तो रास्ते में ढूंढना पड़ सकता है मकेनिक

लंबा सफर तय करने से पहले कार में जरूर चेक करें ये चीजें, नहीं तो रास्ते में ढूंढना पड़ सकता है मकेनिक

अगर आप कार में लॉन्ग जर्नी करने वाले हैं तो ऐसे में कार की बैटरी से लेकर उसके इंजन तक की जांच कर लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं कार में किन चीजों की जांच कर लेना बेहतर रहता है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 6, 2026 19:22:13 IST

Mobile Ads 1x1

भारत में लोग अक्सर सड़क यात्रा के बहाने लॉन्ग ड्राइव करना पसंद करते हैं. लेकिन, सड़क पर अपना वाहन निकालने से पहले उसकी जांच जरूर कर लेनी चाहिए, जिससे आपको बीच सड़क किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े. कार के सफर  को आप खुद ही सुरक्षित और असुरक्षित बना सकते हैं. अगर आप कार से लंबा सफर या लंबी यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में कुछ चीजों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए.

1. ब्रेक जरूर करें चेक 

अगर आप कार को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाना चाहते हैं तो ऐसे में जरूरी है कि घर से ही कार की ब्रेक को चेक कर लिया जाए. ऐसा करके आप न केवल एक्सीडेंट से बचते हैं बल्कि, अपनी कार को भी सुरक्षित रखते हैं. इसलिए आपको समय-समय पर अपनी कार की ब्रेक्स को जांचते रहना चाहिए. ब्रेक कम लगने या ढीली होने पर आपको बिना देरी किए मकेनिक को बुलाकर उसे दिखाना चाहिए. 

2. कार का इंजन जरूर चेक करें 

अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो ऐसे में जरूरी है कि कार के इंजन को चेक कर लें. इंजन चेक करतेसमय देखें कि कूलेंट नॉर्मल है या नहीं इसके अलावा इंजन ऑयल की भी जांच करें. इसके साथ ही साथ आपको इंजन के तापमान को भी जांच लेना चाहिए. अगर इंजन गरम है तो पहले इंजन को ठंडा या नॉर्मल होने का इंतजार करें उसके बाद ही कार स्टार्ट करें. 

3. बैटरी की सेहत का रखें ध्यान 

अगर आपके कार की बैटरी की सेहत अच्छी नहीं है तो यह बीच सड़क पर आपको मकेनिक ढूंढने पर मजबूर कर सकती है. अगर कार की बैटरी में किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में गाड़ी का इंडिकेटर भी काम करना बंद कर देता है. इसके अलावा बैटरी खराब होने पर कुछ मामलों में आपकी कार भी स्टार्ट नहीं होती है. इंडिकेटर नहीं चलने से कहीं न कहीं दुर्घटना होने का जोखिम भी बढ़ जाता है. 

4. टायर चेक करना न भूलें 

अगर आप सड़क पर लंबी दूरी तय करने जा रहे हैं तो सबसे जरूरी है कि आपको कार के चारों टायर्स को चेक करना चाहिए. इससे दुर्घटना होने की आशंका काफी कम हो जाती है. इसके लिए आपको टायर में हवा से लेकर उसके प्रेशर तक की जांच कर लेनी चाहिए.

MORE NEWS