<

पुरानी कार लेते समय किन बातों का रखें ध्यान? जानें क्या हो सकते हैं फायदे-नुकसान, कैसे लगाएं इंजन के स्वास्थ्य का पता

अगर आपको एक अच्छे और दमदार इंजन के साथ पुरानी कार मिल रही है तो यह एक किफायती सौदा हो सकता है. चलिए जानते हैं पुरानी कार लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

How to Check Car Engine: आजकल बहुत से लोग नी कार न खरीदकर पुरानी कार लेने के फेवर में रहते हैं. कुछ लोग कार सीखने के लिए पहले पुरानी कार लेते हैं तो कुछ पैसों की बचत के चलते पुरानी कार लेने के झुकाव में रहते हैं. लेकिन, अगर आप पुरानी कार खरीद रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. पुरानी कार खरीदने के कुछ फायदे हैं तो ऐसे में आपको कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं. ऐसे में सबसे जरूरी है कि इंजन की सेहत का पता लगा लिया जाए.

अगर आपको एक अच्छे और दमदार इंजन के साथ पुरानी कार मिल रही है तो यह एक किफायती सौदा हो सकता है. चलिए जानते हैं पुरानी कार लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.  

पुरानी कार लेते समय किन बातों का रखें ध्यान

पुरानी कार लेने से पहले आपको कार के लोन के बारे में पता करने के साथ-साथ बैंक से NOC की जांच करनी है. इसके लिए आपको गाड़ी के इंटीरियर और एक्सटीरियर को अच्छी तरह से चेक करना है कि कहीं कार को एक्सीडेंट तो नहीं हुआ है. इसके साथ ही आपको कार के ऑडोमीटर की जांच करनी चाहिए कि गाड़ी वास्तव में कितने किलोमीटर चली है. साथ ही साथ सर्विस हिस्ट्री को भी ध्यान में रखना चाहिए कि कार की सर्विस का रिकॉर्ड कैसा है. अगर कार पर बाहर से कोई पेंट हुआ है तो ऐसे में उसे अच्छी तरह से चेक कर लें. 

पुरानी कार लेने के फायदे

पुरानी कार अगर अच्छी क्वालिटी में मिल जाए तो यह एक किफायती और समझदारी वाली डील हो सकती है. इसके साथ ही पुरानी कार लेने से आपको सस्ता इंश्योरेंस और कम रोड टैक्स चुकाना पड़ता है. इसके साथ ही पुरानी कार आपके अच्छे खासे पैसों की बचत कर देती है. अगर आप कार चलाना सीखना चाहते हैं तो भी पुरानी कार लेना फायदेमंद रहता है. लेकिन, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको किसी अच्छे डीलर या सेलर से ही कार को खरीदना चाहिए ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या न हो. 

इंजन की सेहत का कैसे लगाएं पता

पुरानी कार लेते समय सबसे पहले आपको उसके इंजन की सेहत का ध्यान रखना चाहिए. इसके लिए जब आप कार लेने जाएं तो एक मकेनिक साथ में ले जाएं और कार खरीदने से पहले इंजन की पूरी जांच कराएं. इशके लिए आपको इंजन ऑयल देखना है और यह पता कराना है कि इंजन में किसी प्रकार की लीकेज तो नहीं है. अगर कार के साइलेंसर से नीला या काला धुआं निकल रहा है तो ऐसे में यह इंजन में समस्या का संकेत हो सकता है. इंजन देखते समय कूलेंट की जांच करनी भी जरूरी है. आपको यह भी देखना है कि इंजन को स्टार्ट करते समय किसी प्रकार की आवाज तो नहीं आ रही है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST