इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन तरीकों को आजमाकर आप म्यूजिक के साथ अपनी इंस्टाग्राम रील डाउनलोड कर सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में.
tips to download instagram reels: सोशल मीडिया के जमाने में वीडियो और रीलें बनाने का खासा ट्रेंड है. देखा जाए तो आज के डिजिटल दौर में केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि, रील बनाना काफी कुछ सिखाता भी है. आपकी एडिटिंग और वीडियो की क्वालिटी में जितना ज्यादा दम रहेगा उतने ही आपकी रील वायरल होने के चांस रहते हैं. लेकिन, कुछ लोग इंस्टाग्राम की रील (How to Viral Reels on Instagram) को म्यूजिक के साथ डाउनलोड करते हैं और कई बार उनसे म्यूजिक डाउनलोड नहीं होता है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो इस लेख को जरूर पढ़ें.
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन तरीकों को आजमाकर आप म्यूजिक के साथ अपनी इंस्टाग्राम रील डाउनलोड कर सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में.
इंस्टाग्राम से म्यूजिक के साथ रील डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले स्टोरी फीचर पर जाना चाहिए.
अब आपको जो भी रील डाउनलोड करनी है उसे अपनी स्टोरी में ऐड है और स्टोरी शेयर करते समय दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करना है.
इसके बाद आपको स्टोरी या रील को Save करने का ऑप्शन मिलेगा. इसपर क्लिक करते ही म्यिजिक के साथ रील आपकी गैलरी में सेव हो जाएगी.
इन स्टेप्स को फॉलो करने के साथ ही आपकी रील म्यूजिक के साथ सेव हो जाएगी.
अगर आप मोबाइल से रील डाउनलोड नहीं करके कंप्यूटर या लैपटॉप से करना चाहते हैं तो इसके लिए जिस वीडियो के म्यूजिक को डाउनलोड करना चाहते हैं उसपर जाएं और वीडियो पोस्ट के ऊपर लेफ्ट में बने तीनों बिंदु पर क्लिक करें. अब आपको कॉपी लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करना है. अब आपको उस पोस्ट को नए विंडो में खोलना है. आप चाहें तो फ्री वेबसाइट 4ins (https://4ins.top/) पर जाकर भी रील को डाउनलोड कर सकते हैं. वैसे मोबाइल से रील को डाउनलोड करना ज्यादा आसान तरीका हो सकता है.
अगर आप म्यूजिक के साथ रील को डाउनलोड करना चाहते हैं तो ऐसे में थर्ड पार्टी ऐप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप एंडरॉइड स्मार्टफोन यूजर हैं तो ऐसे में InstaSaver और Instagram Video Downloader का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों ही ऐप्स में आप अच्छे तरीके से रील डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, अगर आप आईफोन यूजर हैं तो ऐसे में Instdown का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…