<

कार पर लग गए हैं डेंट और स्क्रैच? घर पर ही इन आसान तरीकों से करें दूर, नहीं देना होगा मकेनिक का खर्चा

इसलिए ऐसे छोटे-मोटे डैंट लगने पर आपको किसी मकेनिक को बुलाकर खर्चा करने की जरूरत नहीं है. इस लेख के माध्यम से हम आपको डेंट हटाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं.

Tips to Remove Scratch in Car: अगर आप कार को सड़क पर लेकर निकले हैं तो ऐसे में छोटे-मोटे डेंट और स्क्रैच लगना एक आम बात है. हालांकि, महंगी कारों पर अगर छोटे डेंट भी लग जाएं तो इनका खर्चा आम कारों की तुलना में काफी ज्यादा होता है. छोटी-मोटी डैमेज के लिए सर्विस सेंटर जाना न सिर्फ समय लेता है, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी पड़ता है. अच्छी बात यह है कि हल्की खरोंच और छोटे डेंट आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों से जड़ से हटा सकते हैं.

इसलिए ऐसे छोटे-मोटे डैंट लगने पर आपको किसी मकेनिक को बुलाकर खर्चा करने की जरूरत नहीं है. इस लेख के माध्यम से हम आपको डेंट हटाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं. 

1. गर्म पानी का इस्तेमाल

अगर आपकी कार में किसी तरह का डेंट या स्क्रैच लग गया है तो ऐसे में आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके प्लास्टिक के बंपर पर स्क्रैच या डेंट लगा है तो ऐसी स्थिति में आपको गर्म पानी लेना है और बंपर पर गर्म पानी को डालना है. अब कुछ ही सेकेंड्स में आपका डेंट या पिचका हुआ बंपर अपने आप ही ठीक होकर अपनी पोजिशन ले लेगा और आपका बंपर ठीक हो जाएगा. 

2. टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

अगर आपकी कार में किसी तरह का डेंट लग जाए तो ऐसी स्थिति में आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में आप डेंट वाली जगह पर एक साफ कपड़ा लेकर उसमें सफेद टूथपेस्ट लगाएं, लेकिन देखें कि टूथपेस्ट जेल वाला न हो. अब इसे गोल-गोल घुमाते हुए आपको स्क्रैच या डेंट वाली जगह पर रगड़ना है और इससे आपका डेंट या खरोच अपने आप ही गायब हो जाएगी. 

3. नेल पॉलिश से छुपा सकते हैं निशान

आप चाहें तो अपनी कार के स्क्रैच और डेंट को नेल पॉलिश से भी छुपा सकते है. इसके लिए आपको स्क्रैच वाले हिस्से पर नेल पॉलिश भी लगा सकते हैं. मेटल वाले हिस्से पर इसे लगा सकते हैं. इसके लिए आपको उसी रंग की नेल पॉलिश लगानी है, जिस कलर की आपकी कार है. सूखने के बाद आपकी कार का निशान भी नहीं दिखाई देगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST