इस महीने वैसे तो हर कंपनी की कार की बिक्री बढ़ती है, लेकिन कुछ कंपनियां इस समय बंपर सेल करती हैं और खुद को नंबक 1 सेलिंग कंपनी बना लेती हैं. चलिए जानते हैं इस साल यानि मार्च 2026 में कौन सी कार की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है और इस फाइनेंशियल ईयर में नंबर 1 की लिस्ट में कौन रहा है.
Top selling car in march 2026: मार्च का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए हमेशा से ही काफी खास माना जाता है. दरअसल, इस साल फाइनेंशियल ईयर के आखिरी महीने में कंपनियां अपनी सेल्स पर काफी ध्यान देती हैं. क्लोजिंग के बाद अप्रैल में नई शुरुआत की जाती है. इस महीने ग्राहकों को कार पर तरह-तरह के डिस्काउंट देकर आकर्षित किया जाता है. यही कारण है कि मार्च में गाड़ियों की सेल में काफी इजाफा देखा जाता है.
इस महीने वैसे तो हर कंपनी की कार की बिक्री बढ़ती है, लेकिन कुछ कंपनियां इस समय बंपर सेल करती हैं और खुद को नंबक 1 सेलिंग कंपनी बना लेती हैं. चलिए जानते हैं इस साल यानि मार्च 2026 में कौन सी कार की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है और इस फाइनेंशियल ईयर में नंबर 1 की लिस्ट में कौन रहा है.
टॉप पर रही ये कंपनी
हमेशा की तरह ही मारुति सुजुकी अपनी कारों की बिक्री को लेकर मुकाबले में सबसे आगे रहती है. मारुति ने हर साल की ही तरह इस साल भी अपनी काफी यूनिट्स बेचकर खुद को नंबर वन सेलिंग कार की लिस्ट में शुमार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने इस साल यानि मार्च 2026 में 1,72,919 गाड़ियों की बिक्री की है. माना जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में कंपनी ने अपनी सेल में 28 फीसदी की बढ़त दर्ज की है. इतनी यूनिट्स बेचकर मारुति ने अपने फाइनेंशियल ईयर को खत्म किया है.
इन कंपनियों ने भी की अच्छी सेल
केवल मारुति ही नहीं बल्कि, हुंडई ने भी अपनी अच्छी-खासी यूनिट्स बेचकर खुद को मार्केट में मजबूती से खड़ा कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कंपनी ने भी मार्च 2026 में 69,004 यूनिट्स बेची हैं. वहीं, टाटा मोटर्स ने इस साल मार्च 2026 में 67,268 गाड़ियां बेचकर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में दूसरे नंबर की पोजिशन हासिल की है. वहीं, महिंद्रा ने भी इस बार अपनी 61,032 यूनिट्स की बिक्री बिक्री करके नंबर 3 पोजिशन हासिल की है.
Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…
Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…