<

2025 में इन 5 SUV कारों ने भारत में मचाया धमाल, सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में हुईं शुमार

अगर आप कोई एसयूवी लेनी की सोच रहे हैं तो किसी भी कार की बिक्री को देखकर उसकी दमदारी का अंदाजा लगा सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन सी SUV कारों ने साल 2025 में भारत पर राज किया है.

Top selling SUVs: आमतौर पर उन गाड़ियों को रोड का राजा माना जाता है, जिनकी रोड प्रेजेंस अच्छी होती है. SUV गाड़ियां एक अच्छे रोड प्रेजेंस के साथ आती हैं, जो न केवल चलने में अच्छी दिखती हैं, बल्कि साइज में भी काफी बड़ी होती हैं. साल 2025 में कुछ SUV गाड़ियों ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक अलग जगह बनाई है. नेक्सन से लेकर स्कॉर्पियो तक कुछ कारों की बिक्री काफी अच्छी रही है. वहीं, टोयोटा हायराइडर और ग्रैंड विटारा जैसी मिड साइज SUV भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं रही हैं.

अगर आप कोई एसयूवी लेनी की सोच रहे हैं तो किसी भी कार की बिक्री को देखकर उसकी दमदारी का अंदाजा लगा सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन सी SUV कारों ने साल 2025 में भारत पर राज किया है. 

1. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

नेक्सा द्वारा बेची जाने वाली मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने लॉन्च होने के बाद से ही भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अच्छा खासा जंप किया है. यह एक मिड साइज एसयूवी है, जो साल 2025 में 3 लाख यूनिट से भी ज्यादा बिकी है. नवंबर और दिसंबर 2025 में इस गाड़ी की काफी बंपर सेल हुई है, जिसने इसे साल 2025 का रोड का राजा बना दिया है. वहीं, मारुति की अन्य कारें जैसे ब्रेजा और फ्रॉन्क्स ने भी अच्छी बिक्री की है. 

2. हुंडई क्रेटा

क्रेटा हमेशा से ही लोगों की पसंदीदा एसयूवी कार रही है. क्रेटा एक मिड या कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी कार है, जो एक आकर्षक लुक के साथ मार्केट में आती है. साल 2025 में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने क्रेटा गाड़ी ली है. जानकारी के मुताबिक एक आंकड़ा लगाया जाए तो देश में हर रोज लगभग 550 क्रेटा कार बेची जाती है. इसकी बिक्री से हुंडई के शेयर में भी 34 फीसदी का इजाफा हुआ है. 

3. महिंद्रा स्कॉर्पियो N

SUV लेने वाले लोगों की पहली पसंद महिंद्रा स्कॉर्पियो N रहती है, जो इसे ऑटोमोबाइल सेक्टर में और मजबूत पकड़ देती है. स्कॉर्पियो के पिछले मॉडल की ही तरह स्कॉर्पियो N को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज रहता है. मिली जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ने साल 2025 में स्कॉर्पियो की 1,76,988 गाड़ियां बेची हैं. माना जा रहा है कि यह सेल 2024 के मुकाबले 2025 में 6 गुना ज्यादा रही. 

4. टाटा नेक्सन

टाटा ने नेक्सन को मार्केट में उतारकर लगातार एक अच्छी पकड़ बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में नेक्सन की 200,561 कारों की बिक्री हुई है, जो 2024 से 24% ज्यादा है. माना जा रहा है कि हर साल टाटा अपनी गाड़ियों में लगातार इजाफा कर रहा है. 

5. फॉर्च्यूनर

भारत में की एसयूवी कारें फॉर्च्यूनर की बिक्री का दूर-दूर तक मुकाबला नहीं कर पाती हैं. फॉर्च्यूनर के हर अपग्रेडेड मॉडल की सेल उसके पहले वाले वैरिएंट से ज्यादा होती है. यानि एक महंगी एसयूवी कार होने के बाद भी फॉर्च्यूनर लगातार मार्केट में अपना दबदबा बनाए हुए है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST