Toyota Vellfire discount: टोयोटा की कारें काफी अच्छी और दमदार क्वालिटी के साथ आती हैं. यही कारण है कि फॉर्च्यूनर, हाइराइडर, इन्नोवा, वेलफायर और लैंड क्रूज़र जैसी बड़ी-बड़ी SUV काफी डिमांड में रहती हैं. टोयोटा की कारें आमतौर पर इस सेगमेंट में आने वाली अन्य कार निर्माता कंपनियों की तुलना में थोड़ी महंगी होती हैं. टोयोटा की सभी कारों में से वेलफायर का लुक अलग और आकर्षक माना जाता है. वेलफायर (Vellfire) एक लग्जरी कार है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.
अगर आप इस कार को अब अच्छे और भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. यह एक मजबूत और हाइब्रिड कार है, जिसकी रोड प्रेजेंस अन्य कारों से काफी अलग है. चलिए जानते हैं टोयोटा वेलफायर पर कितना डिस्काउंट चल रहा है.
वेलफायर पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
टोयोटा की वेलफायर लेने के लिए यह समय काफी सटीक हो सकता है. यह कार वैसे तो 1.20 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम के साथ शुरू होती है, जिसकी ऑनरोड कीमत काफी आगे तक जाती है. लेकिन अभी इस कार पर आपको कुल 7.35 लाख से ₹7.55 लाख रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल सकता है. इस कार पर कस्टमर को फाइनेंस सपोर्ट देने के साथ ही 5 साल की वारंटी भी दी जाएगी.
कैसे ले सकते हैं डिस्काउंट का लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा वेलफायर पर डिस्काउंट (How to get discounton Cars) केवल फरवरी के लिए ही उपल्ब्ध है, जिसमें आपको 7 लाख रुपये के आस-पास का डिस्काउंट मिल सकता है. इसमें कंपनी आपको 40000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है साथ ही साथ 40000 रुपये का कॉरपोरोट रेफरल डिस्काउंट भी देखने के लिए मिल सकता है. वहीं, कंपनी द्वारा स्क्रैपेज, कैश और अन्य कई डिस्काउंट मिलाकर आपको कुल 7.35 से 7.55 लाख तक का डिस्काउंट देखने को मिल सकता है.
टोयोटा वेलफायर के फीचर्स
वेलफायर एक 7 सीटर कार है, जो 2.5 लीटर के इंजन के साथ देखने के लिए मिलती है. यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट्स में उपल्ब्ध है. इस कार में आपको एग्जीक्यूटिव लाउंज सीटें, एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ-साथ एक आकर्षक डिजाइन देखने को मिलता है. यह कार आपको 142 bhp की पावर देने के साथ ही 6 एयरबैग्स भी मिलते हैं. इस कार में आपको ऑटोमेटिक वैरिएंट भी देखने के लिए मिलता है.