Triumph 350cc vs Classic 350: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई 350cc की बाइक लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में यह बाइक 8 अप्रैल 2026 को लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि कम टैक्स के साथ इस बाइक को सस्ती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा. मार्केट में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Classic 350 के साथ होगा.
हालांकि, दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की दमदा बाइकें हैं, जो फीचर्स के साथ ही परफॉर्मेंस में भी काफी बेहतरीन हैं. लेकिन अगर आप इन दोनों बाइकों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो ऐसे में इनके फीचर्स और स्पीड आदि के बारे में जान लेना चाहिए.
फीचर्स में कौन किससे आगे?
Triumph 350cc में आपको एलईडी लाइटिंग के साथ ही साथ ड्यूल चैनल ABS का ऑप्शन मिलता है. इके साथ ही आपको इस बाइक में आपको डिजिटल कंसोल भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, इस बाइक में आपको TFT डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स और क्विकशिफ्टर देखने को मिलते हैं. वहीं, royal enfield classic 350 की तो बात करें तो इसमें आपको USB-C चार्जिंग पोर्ट और गियर पोजिशन इंडिकेटर का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा एलईडी पाइलट लैंप्स और टेल लैंप्स भी मिलती हैं.
परफॉर्मेंस में क्या है अंतर
Triumph 350cc में आपको 349cc का लिक्विड कूल्ड का सिंगल सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलता है. इस बाइक में आपको 35bhp की पावर मिलने के साथ ही साथ 32-33Nm का टॉर्क भी मिलता है. royal enfield classic 350 में आपको 350 cc का इंजन मिलता है. यह इंजन आपको 20.2bhp की पावर देने के साथ ही साथ 27Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है.
कौन सी बाइक ज्यादा किफायती
Triumph 350cc और royal enfield classic 350 दोनों ही 350 सीसी की बेहतरीन बाइकें हैं. यह दोनों अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती है. हालांकि, दोनों ही बाइकें आपके लिए किफायती हैं, लेकिन अपने बजट और फीचर्स के हिसाब से कोई भी बाइक ले सकते हैं.