हालांकि कंपनी अब इन बाइकों को अपग्रेड करके मार्केट में उतार चुकी है. अगर आप बाइक देखते हुए एक अच्छे लुक्स वाली बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में TVS Apache RR310 vs Bajaj Pulsar N125 दोनों ही आपके लिए काफी किफायती रहने वाली है.
High Performance Bikes: भारत में पहले के मुकाबले अब लोगों के बाइक लेने के तरीके में भी काफी बदलाव आ चुका है. अब लोग स्टाइल के साथ-साथ यह भी देखते हैं कि क्या वह बाइक उनके लिए उतनी किफायती रहेगी जिसे वे लेने जा रहे हैं. हालांकि, आपको बाइकल लेने से पहले उसके लुक्स, परफॉर्मेंस और फीचर्स जैसी सभी चीजों पर ध्यान देना चाहिए. भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में TVS Apache और Bajaj Pulsar का दबदबा लंबे समय से है.
हालांकि कंपनी अब इन बाइकों को अपग्रेड करके मार्केट में उतार चुकी है. अगर आप बाइक देखते हुए एक अच्छे लुक्स वाली बाइक लेना चाहते हैं तो ऐसे में TVS Apache RR310 vs Bajaj Pulsar N125 दोनों ही आपके लिए काफी किफायती रहने वाली है.
TVS Apache RR 310 में आपको ड्यूल-चैनल ABS के साथ-साथ अलग-अलग राइडिंग मोड्स (Urban, Sport, Track, Rain) मिलते हैं. इसके अलावा आपको इस बाइक में मल्टी ट्रैक्शन कंट्रोलके अलावा रेस ट्यून्ड स्लिपर देखने के लिए मिलता है. वहीं, दूसरी ओर Bajaj Pulsar N125 में आपको ब्लूटथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल कंसोल मिलता है इसके अलावा आपको इस बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और एलईडी टेल लैंप भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, बाइक में आपको कॉम्बि ब्रेकिंग सिस्टम (CBS)का भी ऑप्शन दिया जाता है.
TVS Apache RR 310 आपको 312.2cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन का ऑप्शन मिलता है. यह बाइक आपको 38 PS की पावर देने के साथ ही साथ 29 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. माना जाता है कि यह बाइक मात्र 2.9 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय कर सकती है. वहीं, Pulsar N125 में आपको 124.59cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 12 PS की पावर देने के साथ ही साथ 11 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…