TVS Apache RTR 160 4V Launched: टीवीएस अपाचे के RTR 160 4V के लॉन्च होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. हाल ही में इस बाइक को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. देखा जा रहा है कि यह बाइक अपने पिछले वर्जन से कहीं ज्यादा अच्छी और आकर्षक लुक में नजर आ रही है. TVS Apache RTR 160 4V बिलकुल अलग और नए अवतार में दिखाई दे रही है, जिसे भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी पसंद किया जा रहा है. कंपनी द्वारा बेस वेरिएंट से ही प्रीमियम और सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए हैं.
अगर आप किसी स्पोर्ट्स बाइक को लेना चाहते थे तो अब यह एक अच्छा मौका हो सकता है. इस बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये एक्सशोरूम से लेकर 1.37 लाख रुपये रखी गई है.
फीचर्स में कैसी है RTR 160 4V?
RTR 160 4V के फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में आपको स्लिपर क्लच, एलईडी टेल लाइट्स, एलईडी हेड लाइट्स के साथ ही साथ सिंगल चैनल ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी द्वारा इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही साथ सिंगल चैनल ABS जैसे भी कई फीचर्स ऑफर किए गए हैं. इस बाइक में आपको TFT इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर मिलने के अलावा ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी भी देखने के लिए मिलती है. इसमें आपको टर्न नैविगेशन के साथ-साथ SmartXonnect का भी फीचर देखने के लिए मिल जाएगा. इनमें से कई फीचर्स बेस वैरिएंट से ही शुरु होते हैं.
RTR 160 4V की परफॉर्मेंस
RTR 160 4V में आपको एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है. इसमें 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो स्पोर्ट्स मोड में आपको 17.6 hp की पावर देने के साथ ही 14.1 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इस बाइक में आपको स्पोर्ट्स समेत 3 अलग-अलग मोड्स देखने को मिल जाएंगे. बाइक में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है.