Live
Search
Home > टेक – ऑटो > TVS Apache RTR 160 4V vs Yamaha XSR 155 में से कौन सी बाइक ज्यादा दमदार, जानें माइलेज और फीचर्स में क्या हैं अंतर

TVS Apache RTR 160 4V vs Yamaha XSR 155 में से कौन सी बाइक ज्यादा दमदार, जानें माइलेज और फीचर्स में क्या हैं अंतर

इन दोनों ही बाइकों को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सी बाइक लेना ज्यादा सही है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा किफायती और बेस्ट रहने वाली है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 17, 2026 15:12:17 IST

Mobile Ads 1x1

Best Sports Bike: स्पोर्ट्स बाइक का नाम आते ही जहन में यामाहा की बाइकों का ध्यान जरूर आता है. यामाहा की बाइकें अपने दमदार लुक्स और फीचर्स के लिए काफी लोकप्रिय है और युवाओं में इसका खासा क्रेज है. वहीं, इस मामले में TVS Apache RTR 160 4V भी कुछ कम नहीं है. यह बाइक भी अपने दमदार फीचर्स और लुक में कई अन्य सेगमेंट की बाइकों को मात देती है. यामाहा और TVS Apache RTR 160 का आपस में सीधा मुकाबला होता है.

इन दोनों ही बाइकों को लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सी बाइक लेना ज्यादा सही है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा किफायती और बेस्ट रहने वाली है.

लुक्स में कौन दमदार 

अगर बात लुक्स की हो तो दोनों ही स्पोर्ट्स बाइक हैं, जो एक आकर्षक लुक के साथ मार्केट में आती है. TVS Apache RTR 160 एक शार्प और एग्रेसिव लुक में आती है, जिसमें आपको एक ऊंचे साइज का पेट्रोल टैंक मिलता है, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी बनाती है. वहीं, Yamaha XSR 155 में आपको LED headlamp मिलने के साथ ही साथ teardrop tank मिलता है, जो इस बाइक को और ज्यादा आकर्षक बनाता है. इस बाइक का हेडलैंप और टैंक के नीचे का हिस्सा इसे और आकर्ष बनाता है. 

पर्फॉमेंस मे कैसी हैं दोनों बाइकें 

पर्फॉमेंस की बात की जाए तो वैसे तो दोनों ही बाइकें अच्छी हैं. TVS Apache RTR 160 आपको 17.55 PS की पावर देने के साथ ही साथ 14.73 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. वहीं, XSR 155 आपको 18.4 PS की पावर देने के साथ ही साथ 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. पावर के मामले में दोनों ही बाइकें अच्छी हैं. 

कीमत में क्या है अंतर 

अगर बात दोनों बाइकों की कीमत की करें तो TVS Apache RTR 160 की कीमत 121000 रुपये से शुरू होकर 1,29,390 रुपये तक जाती है. वहीं, XSR 155 आपको 1.50 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है.

MORE NEWS