<
Categories: देश

‘AI से रोजगार का स्वरूप बदल जाएगा…’, NXT Summit 2026 के मंच पर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने क्या-क्या कहा?

NXT Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NXT समिट 2026 में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कानून के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमने अंग्रेजों के जमाने करीब 1633 कानूनों को खत्म करने का काम किया गया.

NXT Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में NXT समिट 2026 का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम 20वीं सदी के कानून से 21वीं सदी की समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं. हमें 21वीं सदी में जो नागरिक रहते हैं, उनको न्याय देना है. उनको गुड गवर्नेंस देना है और कानून हमारे 20वीं सदी के होंगे तो हम हमारे नागरिकों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी, इंडियन एविडेंस एक्ट उनको बदला और खाली उनको ही नहीं बदला. 1633 ऐसे कानून थे जिनकी आवश्यकता नहीं थी. उनको भी समाप्त किया और मैं इस विषय पर यह कहना चाहता हूं कि अंग्रेजों को भारतीय नागरिकों को दंड देना था. इसलिए वह दंड संहिता ले आए. नरेंद्र मोदी जी को भारतीय नागरिकों को न्याय देना है. इसलिए वह न्याय संहिता ले आए. यह चेंज है और यही फर्क है.

कोर्ट के दस्तावेजों का हुआ डिजिटलाइजेशन

660 करोड़ पेज कोर्ट के दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन किया. जिससे वकीलों को स्टडी करने और रिसर्च करने में सुविधा होगी. जब हम स्वतंत्र नहीं थे, परतंत्र हो गए तो हमारे पर दूसरी एक न्याय व्यवस्था थोप दी गई. तो हमारी जो न्याय व्यवस्था थी जिसको हमने पंच परमेश्वर की न्याय व्यवस्था की वो हमारे से लुप्त होती गई तो हमने मैनुस्क्रिप्ट्स के माध्यम से भी उनको ढूंढा और उन सबका हम डिजिटलाइजेशन करा रहे हैं. जिनका लीगलेंस है. यह आने वाले समय में यह बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम है.

NXT Summit 2026 में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की नमो शक्ति रथ की सराहना, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शुरू की है ये पहल

कॉमर्शियल कोर्ट को किया मजबूत

अर्जुन राम मेघवाल ने इस मंच पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमने ऐसी सुविधा दी, जिसकी वजह से वकील आज ऑनलाइन भी कोर्ट के प्रोसिजर में हिस्सा ले सकते हैं. हमने ई-फाइलिंग की सुविधा दी. लीगल फील्ड में केंद्र की मोदी सरकार ने ईज ऑफ डुइंग करने का काम किया. लोगों को सहुलियत हो, इसके लिए कई कदम उठाए. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि चार ऐसे आर्बिट्रेशन सेंटर हैं जिनकी आप क्रेडिट कहिए कि पूरे इंटरनेशनल मार्केट में काफी अच्छी बनी हुई है. उसमें आपका सिंगापुर आर्बिट्रेशन का सेंटर है. इंटरनेशनल सेंटर आपका दुबई का है. हांगकांग का है. लंदन का है और नरेंद्र मोदी जी की यह इच्छा भी है कि हम भारत को आर्बिट्रेशन हब बनाएंगे.

NXT Summit 2026: एनएक्सटी समिट में पीएम मोदी बोले- ‘भारत ने LPG एक्सेस और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया’

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST