Live
Search
Home > टेक – ऑटो > TVS Raider vs Bajaj Pulsar 125 किस अंतर के साथ आती हैं दोनों बाइकें? जानें फीचर्स और पर्फॉमेंस में कौन ज्यादा बेहतर

TVS Raider vs Bajaj Pulsar 125 किस अंतर के साथ आती हैं दोनों बाइकें? जानें फीचर्स और पर्फॉमेंस में कौन ज्यादा बेहतर

आप अगर दोनों में से कोई एक बाइक लेना चाहते हैं और दोनों में कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि माइलेज, पर्फॉमेंस और लुक्स के मामले में ज्यादा बेहतर कौन है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 2, 2026 15:10:29 IST

Mobile Ads 1x1

Best 125 cc bikes: 125 cc की बाइकें आमतौर पर किफायती और माइलेज में बेस्ट मानी जाती हैं. अगर आप 125 सीसी की बाइक ले रहे हैं तो उसमें न केवल आपको बेहतरीन लुक्स मिलते हैं, बल्कि एक दमदार माइलेज और किफायती इंजन भी मिलता है. टीवीएस की रेडर और बजाज की पल्सर 125 आपस में एक दूसरो को कड़ी टक्कर देती हैं. दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट और किफायती मानी जाती हैं.

टीवीएस रेडर 125 और पल्सर 125 में किसका लुक ज्यादा अच्छा? 

देखा जाए तो दोनों ही बाइकें लुक्स के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. पल्सर दशकों से लुक्स के मामले में लोगों की चहीती बाइक बनी है. लेकिन, रेडर के लॉन्च होने के बाद से कहीं न कहीं लुक्स के मामले में पल्सर के फेम में कमी आई है. रेडर में आपको एक स्पोर्टी लुक के साथ-साथ एग्रेसिव डिजाइन देखने को मिलता है साथ ही साथ इसकी नंबर प्लेट हेडलैंप के ऊपर आती है, जो कहीं न कहीं इस बाइक को और दमदार लुक्स देती है. वहीं, पल्सर ने अपने लुक्स में ज्यादा बदलाव नहीं करते हुए पुराने मॉडल में ही 125 सीसी की बाइक को भी उतारा है. 

माइलेज के मामले में कौन है बेस्ट? 

दोनों ही बाइकें अपनी माइलेज के लिए जानी जाती हैं. रेडर में आपको 125 सीसी के इंजन के साथ 56 से 60 के बीच की माइलेज मिलती है. वहीं, पल्सर 125 में आपको 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज निकल जाता है. रेडर आपको 10 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी के साथ मिलती है. हालांकि, माइलेज काफी हद तक आपकी ड्राइविंग पर भी निर्भर करती है. 

कौन सी बाइक रहेगी वैल्यू फॉर मनी? 

अगर आप एक वैल्यू फॉर मनी बाइक देख रहे हैं तो ऐसे में पल्सर आपको 98 लाख रुपये की ऑनरोड कीमत पर देखने को मिलती है. इसके साथ ही साथ रेडर आपको 95000 रुपये की ऑनरोड कीमत पर देखने को मिलती है. दोनों ही बाइकें आपके लिए बजट फ्रेंडली हैं आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी बाइक ले सकते हैं.

MORE NEWS