Upcoming Cars to Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक के बाद एक कारें लॉन्च होती हैं. यह न केवल फीचर्स में बल्कि, परफॉर्मेंस और लुक्स में भी काफी शानदार मानी जाती हैं. हुंडई क्रेटा का दबदबा मार्केट में लंबे समय से बरकरार हैं. इस सेगमेंट में कई नई कारें आती हैं, लेकिन क्रेटा को नहीं पछाड़ पाती हैं. साल 2026 में इसी सेगमेंट की कुछ अन्य कारें भी लॉन्च की जाने की बात कही जा रही हैं.
लेकिन, सवाल यह उठता है कि क्या यह कारे क्रेटा का मुकाबला करने में कामयाब रहेंगी या नहीं. इस लेख में हम आज भारत की कुछ अपकमिंग कारों के बारे में जानेंगे.
1. Volkswagen Taigun facelift
भारत में इस साल हुंडई क्रेटा से टक्कर लेने के लिए The 2026 Volkswagen Taigun facelift को भी लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है. माना जा रहा है कि यह कार अपने सेगमेंट की बेस्ट होने वाली है और यह फीचर्स परफॉर्मेंस और लुक्स आदि में भी क्रेटा से कड़ी टक्कर लेने वाली है. मडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को भारत में 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 11.50 लाख से लेकर 19.50 लाख रपये एकसशोरूम हो सकती है.
2. Nissan Tekton
अगर आप क्रेटा से मुकाबला करने वाली कोई कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में थोड़ा इंतजार कर लेना सही है. अगले महीने यानि अप्रैल 2026 में Nissan Tekton को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इस कार की लॉन्चिंग के बाद से ही इसका मुकाबला ब्रेजा, नेक्सन और क्रेटा से किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स और एक शानदार माइलेज देखने को मिल सकती है.
3. Maruti Grand Vitara facelift
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2026 में भारत में मारुति की ग्रैंड विटारा का फेसलिफ्ट भी लॉन्च किया जा सकता है. यह मॉडल पहले वाली विटारा से भी शानदार और हाई परफॉर्मिंग माना जा रहा है इसमें न केवल आपको जरूरत के सभी फीचर्स मिलते हैं, बल्कि एक अच्छा लुक भी देखने के लिए मिलता है, जो क्रेटा को हर मामले में टक्कर देगा.