<

साल 2026-27 में लॉन्च होने जा रही हैं ये 4 दमदार कॉम्पैक्ट SUV कारें, फीचर्स और लुक्स में देंगी लग्जरी कारों को टक्कर

पुरानी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों जैसे ब्रेजा, सेल्टॉस और क्रेटा आदि का जलवा और बिक्री आज भी उतनी ही है. लेकिन, अगर आप कोई नई कॉम्पैक्ट SUV कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे 2026-27 में कई नई दमदार कॉम्पैक्ट SUV कारें मार्केट में उतरने जा रही हैं.

Upcoming Compact SUV cars: भारत में आज से ही नहीं, बल्कि दशकों से SUVs का जलवा बरकरार है. पिछले कई सालों से महिंद्रा स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर और टाटा सफारी जैसी SUVs कारों ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना जलवा बरकरार रखा है. लेकिन, अब बजट में फिट नहीं बैठने के चलते लोग कॉम्पैक्ट SUV लेने के लिए ज्यादा आकर्षित होते हैं. यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में भारत में कॉम्पैक्ट SUV कारों की डिमांड ज्यादा बढ़ी है. हर साल नई-नई कॉमपैक्ट एसयूवी कारें मार्केट में लॉन्च होकर इन गाड़ियों को सीधेतौर पर चुनौती देती हैं.

पुरानी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों जैसे ब्रेजा, सेल्टॉस और क्रेटा आदि का जलवा और बिक्री आज भी उतनी ही है. लेकिन, अगर आप कोई नई कॉम्पैक्ट SUV कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे 2026-27 में कई नई दमदार कॉम्पैक्ट SUV कारें मार्केट में उतरने जा रही हैं. 

1. टाटा पंच EV फेसलिफ्ट

अगर आप 2026-27 में कोई कॉम्पैक्ट SUV लेने के बारे में सोच रहे हैं तो टाटा पंच इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट वर्जन आपके लिए काफी सटीक रहने वाला है. इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV में आपको सभी जरूरी फीचर्स और एक आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन देखने के लिए मिलता है. इसके साथ-साथ इस कार में आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और एक दमदार इंजन पर्फॉमेंस देखने के लिए मिलती है. 

2. Toyota 3 Row SUV

Toyota 3 Row SUV एक कॉम्पैक्ट SUV कार है, जो अपने सेगमेंट में आने वाली हाइराइडर, ब्रेजा, विटारा और किआ सेल्टॉस को टक्कर देती है. इस कार को भारत में जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कार फरवरी 2026 में ही भारत में लॉन्च की जा सकती है. इस कॉम्पैक्ट SUV कार में आपको सभी नए और आधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं. 

3. मिनी डस्टर

रेनॉल्ट एक बार फिर से ऑटोमोबाइल बाजार में डस्टर का दबदबा बनाने के लिए तैयार है. पिछले महीने डस्टर को भारत में लॉन्च किया गया है और अब मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट जल्दी ही डस्टर का मिनी वर्जन भारत में उतार सकता है. यह कार 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो काइगर, एक्सटर और वेन्यू आदि जैसी कारों को टक्कर देगी. 

4. स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट

अगर आप एक नई लॉन्च होने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी लेना चाहते हैं तो स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट आपके लिए पर्फेक्ट कार बन सकती है. यह कार एक आकर्षक डिजाइन के साथ 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन में आएगी, जिसकी कीमत लगभग 11 से 19 लाख रुपये मानी जा रही है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST