<
Categories: देश

Watch Video: अनंत सिंह की बेटी की शादी से लौट रहे बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला या हादसा? टक्कर से मचा हड़कंप; कई लोग घायल

Sushil Singh Convoy Accident: रिपोर्ट के अनुसार सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी से जुड़े समारोह में शामिल होने के लिए बिहार गए थे. वहां से वह अपने समर्थकों के साथ वाराणसी लौट रहे थे. उनके काफिले में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां शामिल थीं.

BJP MLA Sushil Singh: उत्तर प्रदेश के चंदौली में बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले में शामिल कई गाड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए. हालांकि, विधायक की गाड़ी इस दुर्घटना की चपेट में नहीं आई. सुशील सिंह ने हादसे को संदिग्ध बताते हुए सवाल उठाए हैं. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब विधायक बिहार के मोकामा से लौट रहे थे.

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी से जुड़े समारोह में शामिल होने के लिए बिहार गए थे. वहां से वह अपने समर्थकों के साथ वाराणसी लौट रहे थे. उनके काफिले में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां शामिल थीं.

स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों को मारी टक्कर

यह हादसा चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर हुआ. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो ने विधायक के काफिले में शामिल चार गाड़ियों को एक के बाद एक टक्कर मार दी. इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई.

हादसे में विधायक के काफिले में सवार एक युवक और स्कॉर्पियो में बैठे तीन लोग घायल हो गए. सभी चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार लोग अपने एक रिश्तेदार को अस्पताल में देखने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी विधायक के काफिले से टकरा गई. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Caught on CCTV: जेब से निकाली नोटों की गड्डी, फिर सिर्फ 500 रुपये लेकर वापस रख दिए पैसे! घरवाले भी रह गए हैरान

Caught on CCTV: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर…

Last Updated: November 24, 2026 15:10:41 IST

Watch Video: गजराज का गुस्सा! ट्रैक्टर को खिलौने की तरह कुचला, कहीं खेत में गांववालों को दौड़ाया, देखें वायरल वीडियो

Elephant Viral Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा में हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड और पैरों से…

Last Updated: November 24, 2026 15:03:26 IST

Watch Video:घर से पढ़ने के लिए निकले बच्चें, स्कूल ड्रेस में पहुंचे स्टेडियम; मां-बाप ने रंगे हाथों पकड़ा

India vs New Zealand: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म…

Last Updated: November 24, 2026 14:59:25 IST

अब ऑटो-बस के चक्कर होंगे खत्म! दक्षिणी दिल्ली के इन इलाकों तक पहुंचेगी मेट्रो, 8 नए स्टेशन बदल देंगे सफर

Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार किया जा रहा है. इसी क्रम…

Last Updated: November 24, 2026 14:32:39 IST

हत्या कर लाश के साथ रात भर बैठा रहा लिव इन लवर, फिर सुबह उठ कर शव के साथ किया ऐसा काम; पुलिस ने भी पकड़ा माथा

Pune Murder Case: कोमल और शुभम हिंजेवाड़ी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. हत्या…

Last Updated: November 24, 2026 14:27:07 IST

Parastoo Ahmadi: कौन हैं ईरानी गायिका परास्तू अहमदी, जिन्हें मिली 74 कोड़े मारने की सजा?

Parastoo Ahmadi News: ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने के मामले में…

Last Updated: November 24, 2026 14:24:34 IST