Vivo V70 Elite review: स्मार्टफोन बनाने वाली जानी मानी कंपनी Vivo ने अपनी V-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite दोनों ही स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इन दोनं स्मार्टफोन को पर्फॉमेंस और कैमरा के मामले में बेस्ट बताया जा रहा है. Vivo V70 Elite को लेकर फिलहाल चर्चा तेज है. हालांकि, पहले भी वीवो ‘एलिट’ टाइटल के साथ अन्य स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर चुकी है. हालांकि, दोनों ही स्मार्टफोन्स काफी समानताओं के साथ आते हैं.
कुछ मामलों में यह एक दूसरे से फीचर्स और पर्फॉमेंस में थोड़े अलग भी हैं. चलिए जानते हैं Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite में कौन से अंतर आते हैं और इनके फीचर्सके बारे में
Vivo V70 Elite के फीचर्स
Vivo V70 Elite में आपको 6.59 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट भी देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही साथ इस स्मार्टफोन में आपको प्लास्टिक फ्रेम के साथ IP68 की रेटिंग भी देखने के लिए मिलती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर आया है, जिसमें 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड मिलने के साथ ही साथ आपको 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जा सकता है.
कैमरा में कैसा है Vivo V70 Elite
जानकारों की मानें तो कैमरा के हिसाब से इस स्मार्टफोन को काफी किफायती माना जा रहा है. अगर आप फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन को ले रहे हैं तो इसमें 50+50+8 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा देखने के लिए मिलता है. खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में आपको सेल्फी के लिए भी एक अच्छी क्वालिटी का 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. जिसे आप सेल्फी के साथ-साथ वीडियोग्राफी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्या कीमत में भी रहेगा किफायती
अगर बात इस न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टफोन की कीमत की करें तो यह फोन अपने बेस मॉडल 8GB वाले वेरिएंट में 51,999 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है. हालांकि, 12 जीबी रैम में इसकी कीमत 56,999 रुपये रखी रखी गई है. वैरिएंट्स और स्टोरेज के हिसाब से इसकी कीमत में बदलाव हैं.