Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Vivo V70 vs V70 Elite में से फीचर्स और कैमरा में कौन है बेस्ट? जानें दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत में अंतर

Vivo V70 vs V70 Elite में से फीचर्स और कैमरा में कौन है बेस्ट? जानें दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत में अंतर

ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन लेना किफायती सौदा हो सकता है. हालांकि, दोनों में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन फिर भी यह दोनों एक दूसरे से किसी मामले में कम नहीं है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 22, 2026 12:13:24 IST

Mobile Ads 1x1

Vivo V70 vs V70 Elite: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने Vivo V70 और V70 Elite को आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है. दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट के काफी दमादर और फीचर्स से भरपूर माने जा रहे हैं. लबे समय से लोग इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब दोनों फोन्स का आपस में कड़ा मुकाबला हो रहा है. यह दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन लेना किफायती सौदा हो सकता है. हालांकि, दोनों में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन फिर भी यह दोनों एक दूसरे से किसी मामले में कम नहीं है.

Vivo V70 और V70 Elite कैमरा में अंतर? 

दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरा के कैमरा की बात करें तो यह दोनों ही कैमरा के मामले में बेस्ट हैं. Vivo V70 में आपको 50MP का मेन कैमरा Triple ZEISS setup के साथ मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 50MP 3x Periscope Telephoto + 8MP Ultra-wide भी मिलता है. V70 Elite में आपको 50+50+8 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा देखने को मिलता है. 

फीचर्स में क्या हैं अंतर? 

बात करें अगर दोनों के फीचर्स की तो Vivo V70 में आपको 6.59 इंच की 1.5K AMOLED 120Hz Flat Display देखने को मिलती है. इसके साथ ही साथ इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है और इस फोन में आपको Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) मिलता है. वहीं, बात करें अगर V70 Elite की तो इसमें आपको 6.59 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है. इसके साथ ही साथ यह स्मार्टफोन 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड के साथ मिलता है. 

बैटरी पर्फॉमेंस में कैसे हैं यह फोन्स?

Vivo V70 में आपको 6500mAh BlueVolt battery मिलने के साथ ही साथ 90W का फ्लैश चार्ज भी मिलता है. माना जाता है कि यह बैटरी आपको काफी लंबा बैकअप देने का काम करती है. वहीं, V70 Elite में V70 में भी आपको 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी मिलती है यानि बैटरी के मामले में यह दोनों फोन एक जैसे हैं.

MORE NEWS