<

Weather Forecast today: बारिश, कोहरा और बर्फबारी को लेकर धीमी होने वाली है आपकी चाल, IMD ने बताया मौसम का यह हाल!

Weather Forecast today: पूरे देश में मौसम लगातार बदल रहा है. IMD ने बारिश और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया. जानें मौसम का हाल.

Weather Forecast today: पूरे देश में मौसम लगातार बदल रहा है. दिल्ली, यूपी,एमपी, बिहार और राजस्थान समेत कई प्रदेशों में शीतलहर का दौर जारी है. जनवरी के आखिरी दिन भी कड़ाके की ठंड ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. इसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर और मध्य भारत में मौसम अचानक खराब हो जाएगा. कई जगहो पर तेज ठंडी हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.  

मौसम ने ली करवट

IMD के मुताबिक, इस वक्त कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हैं. इसका सीधा असर पश्चिमी हिमालयी इलाकों पर देखने को मिलेगा. अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है. आज जनवरी महीने का आखिरी दिन है. उत्तर भारत में ठंड का मौसम अभी चरम का समय माना जाता है और इस दौरान लगभग सभी राज्यों में ठंड का व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है. IMD के अनुसार, बात यदि उत्तर प्रदेश की हो तो जनवरी में यहां काफी ठंड रहती है. खासकर सुबह-शाम घना कोहरा पड़ने लगता है. न्यूनतम तापमान कई बार 4–6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और शीतलहर के असर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है. 

इन राज्यों में भी कड़ाके की ठंड 

सर्दियों में हिमाचल राज्य का मौसम सबसे अधिक ठंडा रहता है. बर्फवारी के चलते यहां पर अन्य प्रदेशों से लोग हिल स्टेशन पर एंजॉय करने भी आते हैं. हिमाचल जनवरी में सबसे ठंडा होता है और शिमला, मनाली और ऊंचे क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होती है. इससे पर्यटन तो बढ़ता है लेकिन यातायात प्रभावित रहता है. वहीं, दिल्ली में मौसम एक जैसा रहने की उम्मीद है लेकिन कोहरा और सुबह-शाम के वक्त ज्यादा ठंड पड़ सकती है. यूपी में मौसम अपने कड़क अंदाज में रहेगा और बारिश की संभावना भी है. साथ ही पंजाब और हरियाणा में में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड, कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. राजस्थान में रातें बेहद ठंडी तो हो ही रही हैं. साथ ही यहां पर बारिश के आसार भी देखने को मिल रहे हैं. रात की अपेक्षा दिन सुहावने रहते हैं. 

कोहरा में संभलकर रहें

IMD के मुताबिक, अभी मौसम फिर से बिगड़ने वाला है. ऐसे में घना कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होता है. साथ ही वायु गुणवत्ता भी प्रभावित रहती है. ठंड और कोहरे के चलते लोगों को गाड़ियां धीमी चलानी चाहिए. कुल मिलाकर जनवरी में उत्तर भारत का मौसम ठंड, कोहरा, शीतलहर और पहाड़ी इलाकों में हिमपात से जुड़ा रहता है. ऐसे में संभलकर रहें. गर्म कपड़े पहनें और ड्राइव आराम से करें.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST