India AI Impact Summit 2026 इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. इस समिट में एक से बढ़कर एक टेक दिग्गज, मंत्री, टेक कंपनी के सीईओ और AI के जानकार हिस्सा ले रहे हैं. AI इन्नोवेशन में लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और इस दिशा में प्लान की घोषणा कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में AI के लिए कंप्यूट सुविधा को सस्ता करने की बात कही जा रही है. जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा GPU उपलब्ध कराए जाने की योजना बनाई जा रही है.
क्या आप जानते हैं कि कंप्यूट और जीपीयू आखिर हैं क्या, जो AI की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं GPU क्या है और यह AI के लिए इतना जरूरी क्यों माना जा रहा है.
क्या है GPU?
GPU को आसान भाषा में समझें तो (Graphics Processing Unit) यह एक खास तरह का प्रोसेसर है, जो केवल एक ही नहीं, बल्कि एक बार कंमांड देने पर कई सारे काम एक साथ कर देता है. GPU को वैसे तो आमतौर पर गेम्स और वीडियो के ग्राफिक्स दिखाने के लिए बनाया गया था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी महत्वता को समझते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की दिशा में भी इस्तेमाल किया जाने लगा. अब AI के लिए इसका खासा इस्तेमाल हो रहा है, जिससे इसे देश में सस्ता करने और ज्यादा से ज्यादा लाने की बात कही जा रही है.
AI में GPU कैसे मदद करता है?
माना जाता है कि GPU AI के लिए बहुत जरूरी है, बल्कि यह AI की बैकबोन माना जाता है. दरअसल, GPU किसी भी आवाज, इंसान या किसी भी फोटो को पहचानने में काफी एक्टिव है. एक झलक से यह किसी भी आवाज और फोटो को तत्काल पहचान सकता है. इसके साथ ही यह चैटबॉक्स बनाने में भी काफी काम आता है. यह सिस्टम एक बार में लाखों करोड़ों रुपयों की एक्यूरेट कैल्कुलेशन कर सकता है. इतना ही नहीं, यह प्रोसेसर Machine Learning में काम आने के साथ-साथ Self-driving car में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.