क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर Keyless Ignition क्या होता है और यह बाइक और स्कूटी में किस तरह से काम करता है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम जानेंगे कि यह बाइक और स्कूटर में कैसे काम करता है.
what is keyless ignition: आजकल के टेक्नोलॉजीभरे जमाने में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई बड़े और आधुनिक बदलाव हुए हैं, जिससे अब न सिर्फ गाड़ियों के फीचर्स बढ़ गए हैं, बल्कि इग्नीशन के मामले में भी काफी कुछ बदला है. अब वाहनों को स्मार्ट बनाकर Keyless Ignition से लैस कर दिया गया है. इस सिस्टम के आने से बाइक, स्कूटी ही नहीं बल्कि, कार में भी पुश-स्टार्ट और स्टॉप बटन दे दिया गया है. इससे चाबी से वाहनों के स्टार्ट होने का झंझट खत्म हो गया है. हालांकि, अभी स्कूटर और बाइकों में Ignition सिस्टम भी दिया जाता है, लेकिन अब इसका कोई बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं रह गया है.
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर Keyless Ignition क्या होता है और यह बाइक और स्कूटी में किस तरह से काम करता है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम जानेंगे कि यह बाइक और स्कूटर में कैसे काम करता है.
आसान भाषा में समझें तो कीले इग्निशन एक ऐसी तकनीक है, जो स्कूटी और बाइक को स्टार्ट करने या उसके इंजन को चालू करने के लिए इस्तेमाल की जाती है. दरअसल, यह एक आधुनिक तकनीक है, आमतौर पर इसे सेल्फ स्टार्ट बटन भी कहा जाता है. अगर आप जेब में चाबी रखते हैं तो आपको स्कूटी बाइक को स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाने या निकालने की जरूरत नहीं है. सेफ्टी के लिहाज से भी यह तकनीक काफी लाभकारी है. कीलेस इग्निशन होने पर वाहन चोरी होने से भी बचता है.
कीलेस इग्निशन स्कूटी और बाइक में कुछ इस तरह काम करता है कि इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर लगे होते हैं, जब आप वाहन के आसपास लगभग 1-2 मीटर की रेंज में आते हैं तो आपके वाहन के सेंसर एक्टिवेट हो जाते हैं. इससे बाइक स्कूटी का इग्निशन ऑन हो जाता है और आप बिना चाबी लगाए वाहन को स्टार्ट कर सकते हैं. चाबी का सिग्नल मैच होने पर इग्निशन सिस्टम अनलॉक हो जाता है.
कीलेस इग्निशन कई तरीके से फायदेमंद माना जाता है.
कीलेस इग्निशन के जरिए आपके वाहन की सुरक्षा रहती है, जिससे वाहन को चोरी कर पाना काफी मुश्किल होता है.
इसके साथ ही आपको स्कूटी-बाइक में चाबी लगाने और किक मारने की जरूरत नहीं है. यह आपके लिए काफी सुविधाजनक रहेगा.
अनुभव के हिसाब से भी कीलेस इग्निशन आपके लिए फायदेमंद रहता है.
Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को हाल ही में मुंबई के…
Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…
Today Weather News 10 April 2026: उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…