<

क्या होता है Keyless Ignition? स्कूटी-बाइक मे कैसे करता है काम, जानें कितनी किफायती है यह टेक्नोलॉजी

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर Keyless Ignition क्या होता है और यह बाइक और स्कूटी में किस तरह से काम करता है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम जानेंगे कि यह बाइक और स्कूटर में कैसे काम करता है.

what is keyless ignition: आजकल के टेक्नोलॉजीभरे जमाने में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई बड़े और आधुनिक बदलाव हुए हैं, जिससे अब न सिर्फ गाड़ियों के फीचर्स बढ़ गए हैं, बल्कि इग्नीशन के मामले में भी काफी कुछ बदला है. अब वाहनों को स्मार्ट बनाकर Keyless Ignition से लैस कर दिया गया है. इस सिस्टम के आने से बाइक, स्कूटी ही नहीं बल्कि, कार में भी पुश-स्टार्ट और स्टॉप बटन दे दिया गया है. इससे चाबी से वाहनों के स्टार्ट होने का झंझट खत्म हो गया है. हालांकि, अभी स्कूटर और बाइकों में Ignition सिस्टम भी दिया जाता है, लेकिन अब इसका कोई बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं रह गया है.

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर Keyless Ignition क्या होता है और यह बाइक और स्कूटी में किस तरह से काम करता है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम जानेंगे कि यह बाइक और स्कूटर में कैसे काम करता है. 

क्या है Keyless Ignition?

आसान भाषा में समझें तो कीले इग्निशन एक ऐसी तकनीक है, जो स्कूटी और बाइक को स्टार्ट करने या उसके इंजन को चालू करने के लिए इस्तेमाल की जाती है. दरअसल, यह एक आधुनिक तकनीक है, आमतौर पर इसे सेल्फ स्टार्ट बटन भी कहा जाता है. अगर आप जेब में चाबी रखते हैं तो आपको स्कूटी बाइक को स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाने या निकालने की जरूरत नहीं है. सेफ्टी के लिहाज से भी यह तकनीक काफी लाभकारी है. कीलेस इग्निशन होने पर वाहन चोरी होने से भी बचता है. 

बाइक और स्कूटी में कैसे काम करता है कीलेस इग्निशन?

कीलेस इग्निशन स्कूटी और बाइक में कुछ इस तरह काम करता है कि इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर लगे होते हैं, जब आप वाहन के आसपास लगभग 1-2 मीटर की रेंज में आते हैं तो आपके वाहन के सेंसर एक्टिवेट हो जाते हैं. इससे बाइक स्कूटी का इग्निशन ऑन हो जाता है और आप बिना चाबी लगाए वाहन को स्टार्ट कर सकते हैं.  चाबी का सिग्नल मैच होने पर इग्निशन सिस्टम अनलॉक हो जाता है. 

कैसे फायदेमंद है कीलेस इग्निशन?

कीलेस इग्निशन कई तरीके से फायदेमंद माना जाता है. 
कीलेस इग्निशन के जरिए आपके वाहन की सुरक्षा रहती है, जिससे वाहन को चोरी कर पाना काफी मुश्किल होता है. 
इसके साथ ही आपको स्कूटी-बाइक में चाबी लगाने और किक मारने की जरूरत नहीं है. यह आपके लिए काफी सुविधाजनक रहेगा. 
अनुभव के हिसाब से भी कीलेस इग्निशन आपके लिए फायदेमंद रहता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST