Live
Search
Home > News > ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिल सकती है बड़ी राहत, कौन सी कारें सस्ती होने की उम्मीद, जानें क्या कहता है इस बार का बजट

ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिल सकती है बड़ी राहत, कौन सी कारें सस्ती होने की उम्मीद, जानें क्या कहता है इस बार का बजट

हो सकता है कि आगे चलकर इस बजट से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ी राहत मिल सकती है. चलिए जानते हैं इस बार ऑटोमोबाइल बजट में कौन से बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-01 14:17:10

Mobile Ads 1x1

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने संसद में बजट 2026-27 पेश किया. बजट के तहत ऑटोमोबाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए गए. ऑटोमोबाइल इंफ्रा को लेकर बजट में गाड़ियों पर नई सब्सिडी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही कुछ कारो के दाम भी कम किए जा सकते हैं. इसके साथ ही साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में कुछ नए रोजगार भी मिलेंगे. इसके साथ ही पीएलआई स्कीम को बढ़ाने की भी उम्मीद की जा रही है.

हो सकता है कि आगे चलकर इस बजट से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ी राहत मिल सकती है. चलिए जानते हैं इस बार ऑटोमोबाइल बजट में कौन से बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद है. 

इलेक्ट्रिक वाहन हो सकते हैं सस्ते 

इस बार के बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को बढ़ावा मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार के बजट में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कार निर्माता कंपनियों को कुछ नए इंसेंटिव दिए जा सकते हैं. इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं इससे EV गाड़ियों की कीमत भी कम हो सकती है. हालांकि, अभी तत्काल रूप से EV वाहनों की कीमत कम होने को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है. लेकिन, भविष्य में आपको EV कारों और बाइकों की कीमत में राहत मिल सकती है. ईवी सुपरऐप पर भी ईवी वाहन सस्ते होने का ऐलान हुआ है. 

देश में ही गाड़ियों के पार्ट्स बनने की उम्मीद 

बजट 2026 में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में गाड़ियों और ऑटोपार्ट्स के भारत में ही बनाए जाने को सपोर्ट मिल सकता है. सरकार द्वारा भारत में गाड़ियों के ऑटो पार्ट्स बनने पर जोर दिया जा रहा है. इससे लोकल मैन्यूफैक्चर्स को बढ़ावा मिल सकता है. इसके साथ ही साथ ऑटो पार्ट्स भारत में बनने से देश में रोजगार बढ़ने पर भी उम्मीद की जा रही है. दरअसल, देश में ही ऑटो पार्ट्स बनाए जाने पर इंपोर्ट पर भी कम कीमत चुकानी पड़ेगी. 

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को मिल सकता है सपोर्ट 

बजट आने के बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को सपोर्ट मिल सकता है. इसके साथ ही कार लेने वाले लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. दरअसल, देश में जीएसटी कम होने के बाद गाड़ियों के दाम कम हुए हैं. अब बजट के बाद एक बार फिर से कुछ कारों के दाम में कटौती की जा सकती है. 

MORE NEWS