<

एक जैसी होने के बाद भी स्कोडा कोडिएक से ज्यादा महंगी क्यों है फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन?

Tiguan R Line vs Skoda Kodiaq: फॉक्सवेगन टिग्वान आर-लाइन कीमत के मामले में स्कॉडा से आगे निकल जाती है. कम कीमत के चलते स्कॉडा सेल के मामले में आर लाइन से थोड़ी आगे निकल जाती है. लेकिन, सवाल यह उठता है कि दोनों कारें काफी हद तक समान होने के बाद भी दाम में एक दूसरे से अलग क्यों हैं.

Tiguan R Line vs Skoda Kodiaq: अप्रैल 2025 में भारत में लॉन्च हुई स्कोडा कोडिएक और फॉक्सवेगन टिग्वान आर-लाइन को भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में उतरे हुए लगभग 8 महीने हो चुके हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की कॉम्पिटीटर हैं. दोनों ही गाड़ियों के फीचर्स में भी कई समानताएं हैं और दोनों ही अपने लुक्स और फीचर्स के दम पर बिकती हैं. दोनों ही गाड़ियां एक जैसी होने के बाद भी इनकी कीमत में अंतर है. 

फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन कीमत के मामले में स्कॉडा से आगे निकल जाती है. कम कीमत के चलते स्कॉडा सेल के मामले में आर लाइन से थोड़ी आगे निकल जाती है. लेकिन, सवाल यह उठता है कि दोनों कारें काफी हद तक समान होने के बाद भी दाम में एक दूसरे से अलग क्यों हैं. 

कोडिएक से महंगी क्यों है आर लाइन?

टिगुआन आर-लाइन को लेकर अक्सर यूजर्स के मन में यह सवाल रहता है कि यह कार स्कॉडा से ज्यादा महंगी क्यों बिकती है. दरअसल, इसके पीछे का मुख्य कारण है कि आर-लाइन के पार्ट्स भारत में न बनकर बाहर से इंपोर्ट या असेंबल कराए जाते हैं, जिनपर काफी टेक्स लगता है. इसलिए कार तैयार होने के बाद मार्केट में इसे अन्य कॉम्पिटीटर कारों के मुकाबले ज्यादा कीमत में बेचा जाता है. 

क्या है दोनों में अंतर?

देखा जाए तो दोनों में सबसे बड़ा अंतर इनकी कीमत का है. स्कॉडा कोडिएक की शुरुआत 39.99 लाख से शुरू होती है जबकि, आर लाइन के बेस मॉडल की शुरूआत 45.73 लाख रुपये से होती है. इसके अलावां कोडिएक आरलाइन से साइज में भी बड़ी है और एक एक अच्छी 7 सीटर एसयूवी मानी जाती है. वहीं, ड्राइविंग की बात करें तो आर लाइन चलने में ज्यादा स्पोर्टी और दमदार है. डिजाइन और लुक्स के मामले में भी टिग्वान आर-लाइन लोगों का दिल जीत लेती है.

कौन सी कार लेना ज्यादा किफायती?

अगर आप एक वैल्यू फॉर मनी कार लेने की सोच रहे हैं तो आप निश्चितौर पर स्कडा की कोडिएक की ओर जा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कोडिएक कम कीमत में आने वाली एक अच्छी एसयूवी कार है, जो टिग्वान आर-लाइन से ज्यादा माइलेज देने में भी कामयाब है. वहीं सिटिंग के मामले में भी यह कार टिग्वान आर-लाइन से आगे निकल जाती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: October 6, 2026 14:29:04 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 6, 2026 12:52:19 IST