Best Sports Bike: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज शुरु से ही रहा है. खासतौर पर जब स्पोर्ट्स बाइक का नाम आए तो ऐसे में यामाहा का नाम सबसे पहले आता है. स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर यामाहा की बाइकों की राइडिंग परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर माना जाता है. आज हम बात करने वाले हैं Yamaha R15 V4 और Yamaha R15S की. अगर आप इन दोनों बाइकों को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख के जरूर पढ़ें.
इस लेख में हम दोनों बाइकों की खूबियों और उनके मॉडल के बारे में बात करने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं कौन सी स्पोर्ट्स बाइक आपके लिए बजट फ्रेंडली होगी और किस बाइक को लेना किफायती रहेगा.
R15 V4 और R15S लुक्स में कौन किससे बेहतर?
यामाहा की R सीरीज के लुक्स इस सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों से अलग माना जाता है. फीचर्स तो इस सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों में आपको मिल सकता है, लेकिन यह लुक हर बाइक में आपको नहीं मिलता है. R15 V4 में आपको ड्युअल चैनल ABS के साथ-साथ ऐरोडायनमिक स्टायलिंग मिलती है. यह बाइक एक स्पोर्टी फील देने के साथ ही लुक्स में मामले में भी बेहतर है. वहीं, R15S में आपको एक बोल्ड और एग्रेसिव लुक दिखता है, जो इस बाइक को खास बनाता है. यह बाइक आगे से काफी शार्प और फाइन फिनिश्ड दिखाई देती है. बाइक में आपको रियर और फ्रंट डिस्क ब्रेक देखने को मिलते हैं.
परफॉर्मेंस और टॉप स्पीड में कौन बेहतर
परफॉर्मेंस और टॉप स्पीड की बात करें तो R15 V4 में आपको 155cc का 4 स्ट्रोक इंजन देखने को मिलता है, जो 18.4 PS की पावर देने के साथ ही 14.2 nm का टॉर्क निकालती है. इस बाइक की टॉप स्पीड 140 से 146 किलोमीटर प्रति घंटे की मानी जाती है. वहीं, R15S में आपको 155cc, Liquid-cooled, 4-stroke इंजन मिलता है, जो 18.4 PS की पावर निकालने के साथ ही 14.2 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक की टॉप स्पीड 136 kmph है.
कीमत में कौन ज्यादा किफायती?
जानकारों के मुताबिक R15 V4 आपको 1.82 लाख के एक्सशोरूम प्राइज से लेकर 1.87 लाख तक की कीमत पर देखने को मिलती है. वहीं, R15S आपको 1,73980 लाख रुपये की ऑनरोड कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है.