Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Yamaha XSR Vs Royal Enfield Hunter 350 कौन है अपने सेगमेंट की ज्यादा दमदार बाइक, जानें फीचर्स और पर्फॉमेंस में अंतर

Yamaha XSR Vs Royal Enfield Hunter 350 कौन है अपने सेगमेंट की ज्यादा दमदार बाइक, जानें फीचर्स और पर्फॉमेंस में अंतर

अगर आप दोनों बाइकों में से किसी एक को लेना चाहते हैं और कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Yamaha XSR Vs Royal Enfield Hunter 350 में क्या अंतर और फीचर्स आते हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 11, 2026 12:26:52 IST

Mobile Ads 1x1

Yamaha XSR Vs Hunter: रॉयल एनफील्ड का दबदबा भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पिछले दशकों से बरकरार है. पिछले कुछ सालों में रॉयल एनफील्ड हंटर ने भी काफी लोकप्रियता बटोरी है. अपने लुक्स और दमदार इंजन के चलते यह बाइक काफी पसंद की जाती है. इस बाइक का सीधा मुकाबला यामाहा XSR 155 स्पोर्ट्स बाइक से होता है. हालांकि, दोनों ही बाइकें काफी पावरफुल हैं और एक दमदार इंजन के साथ आती है. माइलेज के मामले में भी दोनों में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है.

अगर आप दोनों बाइकों में से किसी एक को लेना चाहते हैं और कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Yamaha XSR Vs Royal Enfield Hunter 350 में क्या अंतर और फीचर्स आते हैं. 

Yamaha XSR Vs Royal Enfield Hunter 350 किसकी पर्फॉमेंस अच्छी 

इन दोनों ही बाइकों की पर्फॉमेंस वैसे तो काफी अच्छी मानी जाती है. लेकिन, दोनों में अंतर की बात करें तो Yamaha XSR 155 में आपको 6 गियरबॉक्स के साथ-साथ VVA technology मिलती है साथ ही साथ यह बाइक में  155 सीसी का इंजन मिलता है, जो 18.4 PS की पावर देने के साथ 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, Royal Enfield Hunter 350 में आपको 349सीसी का J सीरीज का इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp पावर देने के साथ-साथ 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 

फीचर्स और कंफर्ट में कैसी हैं दोनों बाइकें

बात करें अगर दोनों बाइकों के फीचर्स की तो Yamaha XSR में आपको स्लिपर क्लच, राउंड LED हेडलाइट मिलने के साथ-साथ 6 गियरबॉक्स  और डेल्टाबॉक्स फ्रेम आदि की भी सुविधा मिलती है. वहीं, Royal Enfield Hunter 350 में आपको 13-लीटर फ्यूल टैंक के साथ ही साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्यूल-चैनल ABS भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, इस बाइक में आपको 17-इंच अलॉय व्हील्स देखने के लिए मिलता है. 

किस कीमत में आती हैं दोनों बाइकें 

Yamaha XSR Vs Royal Enfield Hunter 350 दोनों बाइकों की कीमत की बात करें तो Yamaha XSR 1,75741 ऑनरोड प्राइज पर देखने के लिए मिलती है. वहीं, Royal Enfield Hunter 350 आपको 1,59558 रुपये की एक्सशोरूम प्राइज पर देखने के लिए मिलती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Yamaha XSR Vs Royal Enfield Hunter 350 कौन है अपने सेगमेंट की ज्यादा दमदार बाइक, जानें फीचर्स और पर्फॉमेंस में अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 11, 2026 12:26:52 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS