Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Yezdi Roadster Red Wolf vs Yamaha XSR 155 क्या लेना समझदारी का सौदा? कीमत में कौन ज्यादा किफायती

Yezdi Roadster Red Wolf vs Yamaha XSR 155 क्या लेना समझदारी का सौदा? कीमत में कौन ज्यादा किफायती

Yezdi Roadster पहले से ही अपने सेगमेंट की एक दमदार बाइक मानी जाती है. अगर आप इन दोनों बाइकों को लेने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 9, 2026 13:35:50 IST

Mobile Ads 1x1

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में फिल्म क्रूजर बाइक Yezdi Roadster के Red Wolf एडिशन को लॉन्च किया जा चुका है. लॉन्च होने के बाद से ही यह बाइक लोगों का दिल जीत रही है. पहले के एडिशन के मुकाबले इस बाइक की डिजाइन और फीचर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं. 2.10 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च की गई यह बाइक अपने लुक्स पर अन्य स्पोर्ट्स बाइक को धड़ल्ले से टक्कर दे रही है. खासकर यह Yamaha की XSR 155 से मुकाबला कर रही है.

फीचर्स में कौन ज्यादा जबरदस्त? 

Yamaha XSR 155 मे आपको डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, डेल्‍टा बॉक्‍स फ्रेम और ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम का ऑप्शन दिया गया है. साथ ही साथ यामाहा वाई कनेक्‍ट के साथ ही एलईडी हेडलाइट, USD फ्रंट फोर्क्स और लिंक्ड टाइप मोनोक्रॉस रियर सस्पेंशन भी ऑफर किए गए हैं. वहीं, Yezdi Roadster Red Wolf में आपको DRLs, ABS ड्युल चैनल और डिजिटल स्पीडोमीटर का भी ऑप्शन मिलता है. इसके साथ-साथ डिजिटल ट्रिपमीटर और टैकोमीटर जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं. 

परफॉर्मेंस में क्या है अंतर? 

Yamaha XSR 155 में आपको 155 सीसी के इंजन में मिलती है, जो 137 किलोग्राम के वजन के साथ आती है और 0 से100 kph की स्पीड केवल 11.66 सेकेंड में तय करने की क्षमता रखती है. इसकी टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति लीटर की मानी जाती है. वहीं, बात करें अगर Yezdi Roadster Red Wolf की तो यह बाइक आपको 334 cc के सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन में मिलती है. यह बाइक 29.1 PS की पावर डिलीवर करने के साथ ही 29.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. 

कीमत में कितना अंतर है? 

Yamaha XSR 155 आपको 1,49,990 से लेकर 1,50,957 रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है. लेकिन, हाल ही में यामाहा ने इसे Metallic Black कलर में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.59 लाख रुपये एक्‍स शोरूम रखी गई है. वहीं, Yezdi Roadster Red Wolf को 2.10 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है.

MORE NEWS