होम / कर्नाटक में घूमने के लिए मशहूर हैं ये, खूबसूरत जगहें

कर्नाटक में घूमने के लिए मशहूर हैं ये, खूबसूरत जगहें

Shashikala Dushad • LAST UPDATED : July 18, 2023, 10:06 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) :  कर्नाटक राज्य अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए विश्वप्रसिद्ध है। यह राज्य भारत के दक्षिण भाग में स्थित है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। जो पर्यटकों मंत्रमुग्ध कर देती हैं जोग फॉल्स कर्नाटक राज्य का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है इस झरना को लोग गेरोसप्पा फॉल्स के नाम से भी जानते हैं। यहां के पर्यटन स्थल दुनियाभर में प्रसिद्ध है कर्नाटक में कई सारी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां संस्कृति से भी जुड़े कई स्थल देखने को मिलते हैं।

मैसूर

कर्नाटक राज्य में मैसूर अपनी वास्तुकला और पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैसूर पैलेस पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। मैसूर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। यह महल सूरज की रोशनी में जगमगा उठता है। इसकी छत रंगीन शीशे की बनी हुई है और फर्श पर चमकदार पत्थर लगे हैं। सैलानि इस महल की सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं दशहरा के पर्व में इस महल को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है।

बादामी गुफा

बादामी गुफा मंदिर का पूरा नाम वातापी है। यह मंदिर कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले में स्थित है। बादामी लाल पत्थर की घाटी में स्थित है यह अगस्त्य झील के किनारे है। बादामी स्थान यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। बादामी मंदिर वास्तुकला का शानदार उदाहरण है।

काबिनी

यह खूबसूरत वन कर्नाटक राज्य में स्थित है। बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल काबिनी वन घूमने के लिए आते हैं। काबिनी वन एक वन्यजीव हॉटस्पॉट है। एशियाई हाथी यहां के पार्क में पाए जाते हैं। काबिनी वन दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जीवित ब्लैक पैंथर भी पाए जाते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में जंगल सफारी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो काबिनी वन का चयन जरुर करें।

ये भी पढ़ें:- Anti Aging Facial: घर में दही से ही इस तरह करें फेशियल, दिखेंगी आपकी त्वाचा जवां

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

India Maldives Relations: भारत दौरे पर अगले सप्ताह आ सकते हैं मालदीव के विदेश मंत्री, विवाद के बाद पहला दौरा -India News
Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
ADVERTISEMENT