होम / देश के इस कोने में मिला 1000 साल पुराना रहस्यमय शहर, खोलेंगे कई इतिहास

देश के इस कोने में मिला 1000 साल पुराना रहस्यमय शहर, खोलेंगे कई इतिहास

Deepika Gupta • LAST UPDATED : July 27, 2023, 10:34 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Mexico News : दुनिया के कई राज इतिहास के पन्नों में अभी भी दफन हैं। लेकिन जब कोई दस्तावेज या कोई पुरानी वस्तु मिल जाती है, तो इतिहास के पन्नों में दर्ज राज सामने आने लगते हैं। इस बार कोई दस्तावेज या कोई वस्तु नहीं, बल्कि एक हजार साल पुराना पूरा का शहर ही मैक्सिको में मिला है। यह रहस्यमय शहर अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता का है। इस रहस्यमय शहर के मिलने से इतिहास के कई राज खुलेंगे और मालूम चलेंगे। बता दें मैक्सिको एक लैटिन अमेरिकी देश है। यह देश भी प्राचीन माया सभ्यता का अंग रहा है। माया सभ्यता को लेकर यह देश हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इसी कड़ी में अब 1 हजार साल पुराना रहस्यमय शहर मैक्सिको में प्राप्त हुआ है। यह शहर मैक्सिको के यूकाटन प्रायद्वीप में है, जो जंगलों के कारण छिपा हुआ था।

50 फुट ऊंचा पिरामिड जैसा ढांचा भी मिला

पुरातत्‍वविदों ने इसके बाद इलाके का मई-जून महीने में सर्वेक्षण किया और इस पुरास्‍थल का नाम ओकोमटून दिया। उन्‍हें 50 फुट ऊंचा पिरामिड जैसा ढांचा भी मिला है। इसके अलावा कई पुरातात्विक महत्‍व की चीजें मिली हैं। बता दें कि ये सभी अवशेष 600 से लेकर 900 ईस्‍वी के आसपास के हैं जिसे माया सभ्‍यता का दौर माना जाता है। LiDAR तकनीक से खुलासा हुआ कि इन ढांचों की ठीक-ठीक जगह कहां पर है। इसके बाद वैज्ञानिकों को उन जगहों तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।

रहस्य है बेहद खास

बता दें माया सभ्‍यता अपने पिरामिड मंदिरों और पत्‍थरों के बने हुए ढांचे के लिए जानी जाती है। यह सभ्‍यता दक्षिणी मेक्सिको, ग्‍वाटेमाला, बेलीज, होंडुरास और एल सल्‍वाडोर तक फैली हुई थी। इस अवशेष में कई बाजार जैसे ढांचे भी मिले हैं जो वैज्ञानिकों के लिए बहुत हैरान करने वाला है।

ये भी पढ़े- समुद्र में मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग, 3000 कारें पानी में जलकर हुई ‘खाक’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

अब घर बैठे मिनटों में तैयार कर सकते है होम मेड शुद्ध देसी घी… बस प्रेशर कुकर में 2 सीटी लगाकर यूंही झटपट तैयार हो जाएगा घी!
पुतिन की सेना ने खार्किव में मचाया आतंक, कई लोगों को उतारा मौत के घाट…फिर जो हुआ उसे देख पूरी दुनिया हैरान
अगर बहुमत नहीं मिलता है तो जानें Sri Lanka में कैसे बनाया जाता है राष्ट्रपति, देश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Ayodhya News: बेटे अजीत के खिलाफ केस दर्ज होने पर अयोध्या MP ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले?
‘ये है पांडवों का अंतिम पड़ाव’…महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद आखिर क्यों श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कह दी थी इतनी बड़ी बात?
मोहम्मद यूनुस को सताने लगा शेख हसीना जैसी बगावत का डर? पुर्व पीएम के दुश्मनों से की दोस्ती
Israel नहीं इस वजह से देर रात जलने लगा इरान…,विस्फोट इतना तेज की दहले कई मुस्लिम देश, जमीन से 700 मीटर नीचे फंसे हैं इरानी
ADVERTISEMENT