होम / आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम में जहरीली गैस लीक, प्रभाव में आने से 50 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम में जहरीली गैस लीक, प्रभाव में आने से 50 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

Naresh Kumar • LAST UPDATED : August 2, 2022, 11:04 pm IST

इंडिया न्यूज, Anakapalli News। Andhra Pradesh Gas Leak Case : आंध्र प्रदेश के अनकपल्ली जिले के अच्युतपुरम में मंगलवार को एक बार फिर जहरीली गैस का रिसाव हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि एक केमिकल कंपनी से जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। इस घटना में कई महिलाएं बीमार पड़ गईं। जहरीली गैस से पीड़ित महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के आने और स्थिति का आकलन करने का इंतजार कर रही है।

गैस के प्रभाव में आने से 50 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत

जानकारी अनुसार गैस लीक होने से करीब 50 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस लीक होने से कंपनी के महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं। कुछ महिला कर्मचारी बेहोश भी हो गईं। एसपी अनाकापल्ले ने बताया कि कथित तौर पर ब्रैंडिक्स के परिसर में गैस रिसाव हुआ था। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

दो माह पहले भी लीक हुई थी गैस

आपको बता दें कि दो महीने पहले भी यहां गैस का रिसाव हो गया था। स्थानीय लोग फिर से जहरीली गैसों के निकलने पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। ताजा गैस रिसाव के बीच मंत्री एवीएसएस अमरनाथ गुडीवाड़ा ने अधिकारियों से बात की है। उन्होंने पीड़ितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

3 जून को भी 200 से अधिक महिलाएं हो गई थी बेहोश

वहीं ऐसी ही एक घटना जिले में 3 जून को भी घटित हुई थी जब 200 से अधिक महिला कार्यकर्ता आंखों में जलन, मतली और उल्टी की शिकायत के बाद बेहोश हो गई थीं। अधिकारियों को शक है कि क्षेत्र में पोरस लैबोरेटरीज यूनिट से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था।

हैदराबाद में भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के विशेषज्ञों की एक टीम ने प्रयोगशाला का दौरा किया और रिसाव का कारण जानने का प्रयास किया। बाद में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रयोगशाला को बंद करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़े : चीन आज रात दागेगा मिसाइल, ताइवान के पास लाइव-फायर अभ्यास की घोषणा

ये भी पढ़े : ताइवान पहुंची नैन्सी पेलोसी, लेवल-2 का अलर्ट जारी, चीन बोला-परिणाम भुगतने को तैयार रहे अमेरिका

ये भी पढ़े : चीन की धमकी के बाद 13 अमेरीकी विमान रवाना, ताइवान में पेलोसी को देंगे सुरक्षा

ये भी पढ़े : लेफ्टिनेंट जनरल सहित 6 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों की मौत, बलोचिस्तान में मिला हेलिकॉप्टर का मलबा

हमे Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT