9 April Weather: केरल और दक्षिण के राज्यों में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज और हल्की बारिश आज हो सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। दक्षिण के राज्यों को बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। एक हफ्तें तक दक्षिण भारत में रुक-रुक कर बरसात होती रहेगी।
- दक्षिण में होगी बारिश
- दिल्ली में बढ़गी गर्मी
- उत्तर भारत में गर्म हवाओं का दौर
मौसम विभाग ने केरल और तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को स्थानीय मौसम की स्थिति के बारे में ‘जागरूक’ रहने का आग्रह किया गया है खासकर आंधी के लिए। बेंगलुरु, चेन्नई, अमरावती और विशाखापत्तनम में इस दौरान केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में रहेगी गर्मी
जहां दक्षिण को राज्यों में बारिश होगी वही देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तापमान में गर्मी बढ़ेगी। अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में तमपान लगातार बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचता दिखेगा तो वहीं न्यूनतम 19 ड्रिगी तक आ सकता है। वही आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम 14 डिग्री तक आ सकता है। दिल्ली में बारिश का दौर थम चुका है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाएं राजधानी में तापमान को वृद्वि करती रहेंगी।
यह भी पढ़े-
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों का आपके शहर में क्या है हाल, जानें
- मिर्जापुर में भुवन की एंट्री, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस हुए एक्साइटिड