ADVERTISEMENT
होम / Top News / Accident in Himachal: शिमला में कार लैंडस्लाइड का शिकार, किन्नौर में HRTC बस पर गिरे पत्थर, तीन लोगों की मौत

Accident in Himachal: शिमला में कार लैंडस्लाइड का शिकार, किन्नौर में HRTC बस पर गिरे पत्थर, तीन लोगों की मौत

BY: Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 21, 2023, 9:17 am IST
ADVERTISEMENT
Accident in Himachal: शिमला में कार लैंडस्लाइड का शिकार, किन्नौर में HRTC बस पर गिरे पत्थर, तीन लोगों की मौत

Accident in Himachal

India News (इंडिया न्यूज़), Accident in Himachal, शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से लगातार लोगों की जान जा रही है। इस साल मानसून में अकेले हिमाचल में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिनों गुरुवार को शिमला के चिड़गांव में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार पर हुए इस लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत हो गई। वही किन्नौर जिलें में राज्य परिवहन निगम की एक बस पर पत्थर गिरे जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

  • शिमला में कार हादसे का शिकार
  • किन्नौर में बस पर गिरे पत्थर
  • तीन लोगों की मौत

शिमला के चिड़गांव में कार हादसे पर लैंडस्लाइड गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ। इस ऑल्टो कार में 5 लोग सवार थे। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को रोहड्र अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे अनिल, पृथीपाल और सत्यप्रकाश नाम के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि त्रिलोक और अवंतिका अस्पताल में भर्ती है।

बस पर पत्थर

किन्नौर में सांगला वैली में एचआरटीसी की बस पर ऊरनी ढांक से पत्थर गिर गए। बस में सवार 3 लोग हादसे का शिकार हो गए। घायल लोगों को चोलिंग में आर्मी मेडिकल कैंप में उपचार दिया गया है। राज्य सेवा की यह रात्रि सेवा के तहत जा रही थी। चालक से ठीक पीछे वाले भाग में पत्थर गिरे, गिनमत यह रही की किसी की जान नहीं गई। वही शिमला जिले के घंडल ब्रिज को वाहनों के लिए खोल दिया गया है जो बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था।

यह भी पढ़े-

Tags:

himachalHimachal floodhimachal newshimachal rainशिमला

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT