होम / Ahmednagar: अहमदनगर बना 'अहिल्यानगर', महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ahmednagar: अहमदनगर बना 'अहिल्यानगर', महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी

Shanu kumari • LAST UPDATED : March 13, 2024, 5:16 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ahmednagar: महाराष्ट्र कैबिनेट ने अहमदनगर के नाम को बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब अहमदनगर का नाम 18वीं सदी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर ‘अहिल्यानगर’ कर दिया गया है।

Also Read: दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, इस मामले में कांग्रेस की याचिका खारिज

शहरों के नाम में बदलाव

बता दें कि अहमदनगर शहर का नाम अहमद निज़ामशाह के नाम पर पड़ा था। जिन्होंने 15वीं शताब्दी में निज़ामशाही राजवंश और अहमदनगर शहर की स्थापना की थी। बता दें कि शहरों का नया नाम लगातार दिया जा रहा है। शासकों के नाम पर बना शहर के नाम को हटा कर देश के योद्धाओं के नाम पर किया जा रहा है।

Also Read:  पवन सिंह का यू-टर्न, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात

हालांकि यूपी में नाम बदलने की प्रक्रिया काफी तेज है। बता दें कि साल 2022 में औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश संभाजी नगर और धाराशिव कर दिया गया। औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब और निज़ाम मीर उस्मान अली खान के नाम पर रखा गया था। इसके अलावा कई शहर रेलवे स्टेशन और प्रमुख स्थानों के नामों का भी नाम बदला गया है।

Also Read: मात्र इतने दिनों में बिक गए थे हजारों चुनावी बॉन्ड, हलफनामा दायर कर SBI ने SC को दी जानकारी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.